काशीवासियों ने बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन से की नया वर्ष के पहले दिन की शुरुआत…

नया वर्ष 2022 के दिन की शुरुआत काशीवासियों ने बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन से किया। भोर में बाबा की मंगला आरती के बाद से ही आस्थावानों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। जो दिन चढ़ते-चढ़ते लंबी कतार में बदल गया। मंदिर प्रशासन के अनुसार सुबह 9:30 बजे तक लगभग 50 हजार लोगों ने बाबा का दर्शन किया। नव्य-दिव्य धाम की निराली शोभा को देखकर हर मन हर्षित हो उठा। सभी बाबा से नए वर्ष 2022 में सुख-समृद्धि-आरोग्यता के लिए मनुहार किया। आस्था इतनी की चौक थाने से आगे बढ़ते ही हर-हर, बम-बम के उद्घोष से रग-रग में शिवभक्ति रम जा रही थी। तो कुछ यही हाल गोदौलिया चौराहे तक दिखाई दिया। लंबी कतार होने के बावजूद आस्थावान अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

दर्शन-पूजन के बाद हर कदम बढ़े गंगा घाट की ओर : बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद हर कदम घाट की ओर बढ़ चले। सुबह से ही घाटों पर लोगों की जुटान होनी शुरू हो गई। इससे नाविकों के चेहरे खिल उठे। साल के पहले दिन सैलानियों की भीड़ देख उनका कारोबार गुलजार हो गया।

संकटमोचन मंदिर में भी श्रद्धालुओं की जुटान : साल का पहला दिन और उसमें भी शनिवार। नेमी दर्शनार्थियों के साथ-साथ संकटमोचन मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की जुटान शुरू हो गई। युवाओं ने हनुमत प्रभु से बल-बुद्धि-विद्या के लिए मनुहार किया तो अन्य लोगों ने आरोग्यता और समृद्धि के लिए अर्जी लगाया।

कचौड़ी-जलेबी के साथ चखा मलइयो का स्वाद : दर्शन-पूजन के बाद लोगों ने कचौड़ी-जलेबी के साथ-साथ मलइयो का स्वाद चखा। सुहानी हवाओं के बीच गरम-गरम कचौड़ी, सब्जी का अनोखा स्वाद लेकर हर मन आनंदित हो उठा। इसके बाद लोगों ने दही-जलेबी का आनंद उठाया। चलते-चलते दुकानों पर मलइयो दिखा, फिर क्या कदम ठिठक गए। दा भईया, एक पुरवा। खाया भी फिर घर के लिए बंधवाया भी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency