स्वच्‍छता की इस नई परीक्षा में दूसरे स्थान पर है अलीगढ़, देश में 21वां स्थान

स्वच्‍छ सर्वेक्षण में बढ़त न मिलने से मायूस नगर निगम अधिकारियों के चेहरे सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के परिणाम आने पर खिल गए। स्वच्‍छता की इस नई परीक्षा में अलीगढ़ नगर निगम प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया है। वहीं, देश में 21वां स्थान है। साल के अंत में मिली इस उपलब्धि पर महापौर मोहम्मद फुरकान ने निगम अधिकारी, कर्मचारी और पार्षदों को बधाई दी है।

प्रयास से जीतेंगे जंग

स्वच्‍छ सर्वेक्षण 2021 में अलीगढ़ को देश में 34 और प्रदेश में तीसरी रैंक मिली थी। जबकि, निगम अधिकारियों को इससे बेहतर परिणाम आने की उम्मीद थी। अब सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज- 21 का परिणाम जारी हुआ है, जिसमें स्थिति संतोषजनक मानी जा रही है। इस प्रतियोगिता के तहत भारत सरकार की टीम ने अलीगढ़ का भ्रमण किया था। टीम ने यहां तीन दिन नगर निगम में सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा उपकरण, मेनहाल, एसटीपी प्लांट और उसमें ह्यूमन वेस्ट (सीकल सलज) का निस्तारण, उससे निकलने वाले पानी के पुन: उपयोग आदि का सर्वेक्षण किया था। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज-2021 के जारी परिणाम में एक से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की सूची में अलीगढ़ 235.14 अंको के साथ संपूर्ण भारत में 21वें व प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया है। प्रदेश में नोएडा प्रथम व देश में नैलूर प्रथम स्थान पर है। अलीगढ़ को मिली इस उपलब्धि का श्रेय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों के साथ सफाई कर्मचारियों को जाता है। इन्हीं के साथर्क प्रयासों से यह सम्मान मिल सका।

2020 में हुआ शुभारंभ

19 नवंबर, 2020 को विश्व शौचालय दिवस पर आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज- 2021 का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य सीवर और सेप्टिक टैंकों की कर्मचारियों द्वारा की जा रही जोखिम भरी सफाई को रोकना और मशीनीकृत सफाई को बढ़ावा देना है।

नए साल का आगाज शुभ समाचार से हुआ है। निश्चित रूप से अलीगढ़ नगर निगम और वर्तमान बोर्ड के सदस्यों के प्रयासों से अलीगढ़ स्व’छता की हर परीक्षा में अव्वल आएगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency