गोरखपुर में आज से बच्‍चों को लगाया जाएगा कारोनारोधी टीका, जाने कहां-कहां बनाए गए बूथ

कोविड टीकाकरण अभियान में 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को सोमवार से टीका लगाने की शुरुआत होगी। पहले दिन 10 हजार किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 18 वर्ष से ऊपर के 30 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। किशोरों के टीकाकरण का शुभारंभ समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण केंद्र (सीआरसी), सीतापुर आंख अस्पताल में होगा। उद्घाटन सुबह 10.30 बजे ग्रामीण विधायक विपिन सिंह करेंगे।

18 पार 30 हजार लोगों को आज लगाई जाएगी वैक्सीन

सीएमओ डा. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि तैयारियां चल रही हैं। किशोरों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 50 हजार डोज मंगा ली गई है। नियमित रूप से वैक्सीन आती रहेगी। जिन किशोरों का पंजीकरण नहीं हो पाएगा, उनको भी टीका लगाया जाएगा। बूथ पर ही पंजीकरण कर दिया जाएगा। सभी बूथों पर वैक्सीनेटर की ड्यूटी लगा दी गई है। किशोरों के लिए 70 बूथ बनाए गए हैं। हालांकि वे किसी भी कोवैक्सीन वाले बूथ पर जाकर टीका लगवा सकते हैं।

इंटरमीडिएट स्कूलों में लगेगा कैंप

15 से 18 वर्ष तक के बड़ी संख्या में किशोर इंटरमीडिएट स्कूलों में मिल जाएंगे। वहां कैंप लगाकर उन्हें टीका लगाने की तैयारी की जा रही है। ताकि अधिक से अधिक किशोरों को टीका लगाया जा सके। इसके अलावा सामान्य बूथों पर भी उन्हें टीका लगाया जाएगा। 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं व 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध जन को बूस्टर डोज दी जाएगी। इनकी सूची तैयार हो चुकी है।

कोविड प्रोटोकाल का करें पालन

सीएमओ ने कहा कि कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे है। इसलिए पूरी सतर्कता बरतें। कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। शारीरिक दूरी बनाए रखें और मास्क का उपयोग करें। भीड़ वाली जगहों पर बिना जरूरत के न जाएं। इस समय जिले में छह सक्रिय मरीज हैं। आंकलन किया जा रहा है कि यहां कोरोना संक्रमण बाहर से आया है। क्योंकि दो संक्रमितों की ट्रैवेल हिस्ट्री है। दोनों कोलकाता से आए हैं। इसलिए बाहर से आने वालों से विशेष सावधान रहें। उनकी कोविड जांच अवश्यक करवाएं। विदेश से आने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

किशोरों के टीकाकरण के प्रमुख बूथ

सीआरसी, सीतापुर आंख अस्पताल

लिटिल फ्लावर, धर्मपुर

एम्स, कूड़ाघाट

पीएचसी, मोहद्दीपुर

पीएचसी, निजामपुर

पीएचसी, शाहपुर

सरस्वती विद्या मंदिर पक्की बाग

रेल विहार फेज-तीन

जिले के 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency