आईआईटी बॉम्बे के 26 वर्षीय पीजी छात्र ने आज सुबह हॉस्टल की 7वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र ने बीती रात आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे के आसपास छात्र ने आत्महत्या की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक छात्र हास्टस की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मुंबई पुलिस ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उन्होंने कहा कि उन्हें अवसाद था और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। आगे की जांच जारी है।

आत्महत्या करने वाला 26 वर्षीय छात्र इंजीनियरिंग में मास्टर्स के सेकंड ईयर में पढ़ाई करता था। उसे आनन-फानन में मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह छात्र डिप्रेशन का शिकार था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर स्टूडेंट के तनाव की वजह क्या थी।

Related Articles

Back to top button