चीन के तीन सैन्य विमानों ने एक बार फिर ताइवान के रक्षा पहचान क्षेत्र में किया प्रवेश, इस महीने में 14वीं बार की घुसपैठ

चीन के तीन सैन्य विमानों ने सोमवार को एक बार फिर ताइवान के रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश किया है। इस महीने इस तरह की 14वीं घुसपैठ है। ताइवान समाचार ने राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) का हवाला देते हुए बताया कि एक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) शानक्सी Y-8 इलेक्ट्रानिक इंटेलिजेंस प्लेन, एक Y-8 इलेक्ट्रानिक वारफेयर प्लेन और एक Y-8 एंटी-सबमरीन वारफेयर प्लेन ने ADIZ के दक्षिण-पश्चिम कोने में उड़ान भरी।

जवाब में, ताइवान ने विमान भेजा, रेडियो के द्वारा चेतावनी जारी की और PLAAF विमानों को ट्रैक करने के लिए वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली तैनात की। ताइवान न्यूज ने बताया कि इस महीने कुल 61 चीनी सैन्य विमानों को देखा गया है, जिसमें 41 लड़ाकू जेट और 20 स्पाटर विमान शामिल हैं।

बीजिंग ताइवान पर पूर्ण संप्रभुता का दावा करता है। जबकि दोनों पक्ष सात दशकों से अधिक समय से अलग-अलग शासित हैं, इस तथ्य के बावजूद भी वह यह दावा करता है। यह देश चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है जिसमें लगभग दो करोड़ 40 लाख लोगों रहते हैं। दूसरी ओर, ताइपे ने अमेरिका सहित अन्य देशें के साथ रणनीतिक संबंधों को बढ़ाकर चीनी आक्रामकता का मुकाबला किया है, जिसका बीजिंग द्वारा बार-बार विरोध किया गया है। चीन ने धमकी दी है कि ताइवान की आजादी का मतलब युद्ध है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency