अब मोबाइल पर आसानी से लाइव देखी जा सकेगी संसद की कार्यवाही, पढ़े पूरी खबर

संसद की कार्यवाही अब मोबाइल पर आसानी से लाइव देखी जा सकेगी। इसके लिए ‘डिजिटल संसद एप’ का विस्तार कर दिया गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

बिरला ने ट्वीट किया, गणतंत्र की 73 वर्ष की यात्रा के दौरान हमारी संसदीय व्यवस्थाएं निरंतर समृद्ध हुई हैं। हमारी संप्रभु संसद ने नागरिकों को विधायी व्यवस्था से जोड़ने के लिए अनेक पहल की हैं। टीवी पर सदन के लाइव प्रसारण से लेकर आज डिजिटल संसद एप इसी दिशा में सशक्त कदम है। उन्होंने कहा, एप पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही का सीधा प्रसारण, सदनों के प्रतिदिन के कार्यो की जानकारी, सदन पटल पर रखे जाने वाले पत्र के साथ 1947 से अब तक बजट पर हुई चर्चाएं भी उपलब्ध हैं। यह एप डाउनलोड कर आप अपनी मोबाइल स्क्रीन पर 2022 का केंद्रीय बजट भी लाइव देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency