मकान में रहने वाले दारोगा की मासूम बच्ची के साथ मकान मालिक ने की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

 रायबरेली में मिल एरिया के एक मुहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले दारोगा की मासूम बच्ची के साथ मकान मालिक ने गलत काम कर डाला। बच्ची ने ये बात स्वजनों को बताई तो मामला संज्ञान में आया। इस घटना से हर कोई हतप्रभ है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

आरोपित नरेंद्र नारायण पांडेय के घर पर दारोगा अपनी पत्नी और सात साल की बच्ची के साथ रहते हैं। 25 जनवरी की दाेपहर में वृद्ध ने बच्ची को गाय दिखाने के बहाने घर के बगल गोशाला में ले गया। वहीं उसने बच्ची के साथ वहशियत कर डाली। डरी सहमी बच्ची वापस घर आई और अपनी मां को पूरा मामला बताया। दारोगा को जब ये बात पता चली तो वह भी अवाक रह गए। उनकी शिकायत पर नरेंद्र पांडेय के खिलाफ पाक्सो और दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। उसी दिन आरोपित को जेल भेज दिया गया। वारदात की जानकारी जब मुहल्ले के लोगों को हुई तो वे भी हक्का बक्का रह गए। बताया गया कि नरेंद्र का व्यवहार ठीक न होने के कारण उनके दोनों बेटे अपनी पत्नियों के साथ दूसरी जगह रहते हैं। नरेंद्र अपनी पत्नी के साथ रहता था। कुछ महीने पहले ही दारोगा उनके घर पर किराए पर रहने आया था। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को पकड़ लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी गलत हरकतों की वजह से ही उसके बेटे उसके साथ नहीं रहते थे। मुहल्ले के लोगों से भी उसके ताल्लुकात ठीक नहीं थे।

Related Articles

Back to top button