मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दो दिनों तक नहीं मिलेगी ठिठुरन से राहत, सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियल लुढ़का राजधानी का पारा

 हिमालय से आ रही सर्द उत्तर-पछुआ हवा के कारण पारे में गिरावट के साथ प्रदेश में कनकनी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दो दिनों तक ठिठुरन से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश में अगले दो दिनों तक कोल्ड-डे की स्थिति बने रहने के साथ पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है।

पटना समेत पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़‍िया में दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 घंटों के दौरान प्रदेश में गया, रोहतास, डेहरी एवं दरभंगा में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। शुक्रवार को प्रदेश में जीरादेई (सिवान) सबसे ठंडा रहा।  यहां का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान में भी गिरावट 

प्रदेश में उत्तर-पछुआ हवा की गति 8-10 किमी प्रति घंटा है। शुक्रवार को सर्द हवा के कारण दिन में धूप निकलने के बावजूद पटना समेत अधिसंख्य शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के गया जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री की गिरावट के साथ 20.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे आने के कारण 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने वाले शहर

मौसम के बदलते मिजाज की वजह से शुक्रवार को प्रदेश के 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। 

  • गया – 7.7 डिग्री 
  • भागलपुर – 9.6 डिग्री 
  • पूर्णिया – 8.3 डिग्री 
  • दरभंगा – 9.0 डिग्री 
  • सबौर (भागलपुर) – 8.8 डिग्री 
  • शेखपुरा – 8.8 डिग्री 
  • गोपालगंज – 9.1 डिग्री 
  • पुपरी (सीतामढ़ी) – 9.0 डिग्री 
  • अररिया –  8.0 डिग्री 
  • औरंगाबाद – 7.7 डिग्री 
  • बांका – 8.8 डिग्री 
  • नवादा – 8.3 डिग्री 
  • हरनौत (नालंदा) – 9.1 डिग्री 
  • जिरादेई (सिवान) – 7.0 डिग्री 
  • पूसा (समस्तीपुर) – 9.6 डिग्री 
  • अगवानपुर (सहरसा) – 9.1 डिग्री 

प्रदेश       अधिकतम              न्यूनतम 

पटना           19.2                    10.4 

गया             20.6                     7.7 

भागलपुर      17.7                     9.6 

मोतिहारी      16.5                     8.8 

पूर्णिया         17.6                     8.3 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency