आइपीएल 2022 के लिए बेंगलुरु में किया जाएगा मेगा नीलामी का आयोजन, सिर्फ 590 प्लेयर्स होंगे शार्टलिस्ट….

आइपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में किया जाएगा। बेंगलुरु में होने वाले इस दो दिवसीय मेगा नीलामी में कुल 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। हालांकि इस बार 1200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना नाम नीलामी के लिए दिया था जिनमें से सिर्फ 590 प्लेयर्स को शार्टलिस्ट किया गया। शार्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में से 370 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि 220 ओवरसीज प्लेयर्स हैं। नीलामी के लिए पंजीकृत 590 खिलाड़ियों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और 7 एसोसिएट नेशंस के हैं।

इस नीलामी में भारत के लिए खेलने वाले बेहतरीन क्रिकेटर्स जैसे कि श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर शामिल होंगे जिन पर सभी फ्रेंचाइजी जमकर बोली लगाएंगी। इनके अलावा शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इशांत शर्मा, उमेश यादव जैसे खिलाड़ी भी नीलामी का हिस्सा होंगे। इस बार आइपीएल में 10 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। इस नीलामी के लिए जो मार्क प्लेयर हैं उनमें शिखर धवन, मो. शमी, फाफ डुप्लेसिस, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, श्रेयस अय्यर, आर अश्विन, क्विंटन डिकाक, कगिसो रबादा और ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं। 

इस बार नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रायल्स, रायल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और टीम अहमदाबाद भी कुछ सबसे बड़े क्रिकेट नामों के लिए बोली लगाएंगे। जिन विदेशी खिलाड़ियों ने पर इन फ्रेंचाइजी की नजरें टिकी रहने वाली है उसमें कुछ बड़े नाम फाफ डु प्लेसिस, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, कैगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डी कॉक, जानी बेयरस्टो, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, वानिंदु हसरंगा के हैं। 

इस बार की नीलामी में 48 क्रिकेटर्स ने खुद को 2 करोड़ के ब्रैकेट में खुद को रखा है तो वहीं डेढ़ करोड़ के ब्रैकेट में 20 खिलाड़ी शामिल हैं। एक करोड़ अपना बेस प्राइस रखने वाले खिलाड़ियों की संख्या 34 है। 

Related Articles

Back to top button