आज अलीगढ़ में प्रेसवार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को अलीगढ़ में प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। कहा, डबल इंजन की सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। लोगों को परेशान किया जा रहा है। किसान एक साथ तक तीन कानूनों के लिए बैठे रहे। चुनाव नजदीक आया तो भाजपा ने तीनों काले कानून वापस ले लिए। जब कानून लागू हो रहे थे तो आप अच्छाई बता रहे थे लेकिन, अब वापस क्यों लिए? किसानों को खाद नहीं मिल रही है। खाद की बोरी में से चोरी हो रही है। डीजल -पेट्रोल महंगा है। कमाई आधी है।

उन्होंने कहा कि महंगाई दो गुनी है। कोरोना में चलते मजदूरों को देखा, दूसरे राज्यों से यहां के जीटी रोड से पैदल जा रहे थे। उस समय मजदूरों को अनाथ छोड़ दिया। कोरोना के समय दवा मिलनी चाहिए थी। अस्पताल में बैड नहीं थे। आक्सीजन नहीं थी। इंजेक्शन नहीं थे। जनता को डबल इंजन की सरकार ने धोखा दिया है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि डिफेंस कॉरिडोर में क्या बनेगा? यह किसी को पता नहीं है। झांसी में भी बनाया था लेकिन, कहां है डिफेंस कारिडोर। यह चुनाव यूपी के भविष्य का है। संविधान बचाने का चुनाव है। लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि अब समय बहुत कम बचा है। बदलाव के लिए यूपी की जनता ने मन बन लिया है। अलीगढ़ के लोग ताले लगाने का काम करेंगे। पश्चिम में भाजपा पर अलीगढ़ का ताला लगेगा। यहां लोगों को कुछ नहीं मिला है। कोरोना के समय मे सपा की एम्बुलेंस काम आई थीं। सपा के लैपटाप काम आए। सभी लोग भाजपा का सफाया करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। सपा भाईचारे के राजनीति करती है। छोटे दल साथ आए हैं। सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री होगी। साढ़े चार साल में बिजली के बिल आधे क्यों नहीं हुए? यूपी के सीएम बिजली के कारखाने के नाम तक नहीं ले पाते हैं। हरदुआगंज परियोजना का नाम पूरा नहीं ले पाते हैं। बिजली का बिल आते ही करेंट लग जाता है।

उन्होंने कहा कि सपा-रालोद गठबंधन खुशहाली लेकर आ रहा है। प्रदेश के 80 फीसद लोग गठबंधन के साथ हैं। भाजपा झांसा देने में आगे है। इनका सबसे बड़ा नेता सबसे अधिक झूठ बोलते हैं। भाजपा के शासनकाल में काली नदी नाल बन गई है। सरकार झूठे मुकदमे लगा रही है। भाजपा के एक- एक नेता अगर किसानों के सामने उठक- बैठक लगाएगा तो भी किसान माफ नहीं करेंगे। सबका साथ सबका विकास सबसे बड़ा नकली नारा है

[2:14 PM, 2/5/2022] Mukesh Chaturvedi ji Dj Aligarh: वेब के लिए

[2:16 PM, 2/5/2022] Surjeet PundhirJi DJ Aligarh: गठबंधन को चार सौ सीट मिलने जा रही हैं

[2:16 PM, 2/5/2022] Surjeet PundhirJi DJ Aligarh: विपक्ष को टीन सीट मिलेगी

Related Articles

Back to top button