कल है इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन के बहन की शादी, विशाल डडलानी, नेहा कक्कड़, हेमेश रेशमिया के भी आने की हैं उम्मीद

Pawandeep Rajan sister wedding : इंडियन आइडल और बॉलीवुड गायक पवनदीप राजन की बड़ी बहन चांदनी की शादी सात फरवरी को होनी तय है। इसके लिए पवनदीप फरीदाबाद से चम्पावत पहुंच गए हैं। वह रविवार को पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। शादी में इंडियन आइडल के टॉप 15 प्रतिभागियों को कार्ड भेजा गया है। फिल्म इंडस्ट्री से भी बड़ी तादाद में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

शादी में इंडियन आइडल की रनरअप व पवनदीप की मित्र अरुणिता कांजीलाल के भी पहुंचने की उम्मीद है। रविवार को गणेश पूजन व महिला संगीता व शाम को मेंहदी के साथ शादी कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। शादी में कई फिल्मी हस्तियों के आने की उम्मीद है। चांदनी की शादी नारायण से होने जा रही है। नारायण का अपना बिजनेस हैं। उनका कपड़ों का शोरूम हैं। इसके घर पर जोर शोर से तैयारी चल रही है।

शादी में इंडियन आइडल के तीनों जज विशाल डडलानी, नेहा कक्कड़, हेमेश रेशमिया के भी आने की उम्मीद हैं। पवनदीप ने गत वर्ष इंडियन आइडल जीत कर क्षेत्र का नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चम्पावत का नाम रोशन किया था। उनके पिता सुरेश राजन संगीत शिक्षक भी हैं। उन्होंने ही बचपन से पवनदीप को संगीत सिखाया है। शादी को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button