देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 67,597 नए मामले आए सामने, 1188 लोगों की हुई मौत….

 देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 67,597 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान 1,188 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 1,80,456 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।

10 लाख से कम हुए सक्रिय मामले

देश में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख से कम हो गई है। कोरोना के अभी 9,94,891 एक्टिव केस हैं। वहीं, कुल मामले बढ़कर 4,23,39,611 हो गए हैं। अब तक 4,08,40,658 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। वहीं, कुल 5,04,062 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

डेली पाजिटिविटी दर में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। डेली पाजिटिविटी दर अब घटकर 5.02% हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,46,534 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 74,29,08,121 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency