कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी के लिए स्थायी समिति करेगी बैठक, बुल्ली बाई और सुल्ली डील्स पर भी होगी चर्चा

कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी के लिए स्थायी समिति बुधवार को दोपहर 3 बजे बैठक करेगी। बैठक में विशेष रूप से इंटरनेट पर महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। बुल्ली बाई और सुल्ली डील्स ऐप मामलों पर भी संसद में सवाल किए जाएंगे।

संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार आज की बैठक में आईटी सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना है। गौरतलब है कि संसद के कई सदस्यों विशेषकर प्रियंका चतुर्वेदी ने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मामला उठाया था, जिसके बाद मुंबई और दिल्ली पुलिस दोनों हरकत में आ गए थे। सूत्रों ने एएनआइ को बताया कि समिति बुल्ली बाई और सुल्ली डील्स ऐप मामलों को लेकर मंत्रालय की प्रतिक्रिया मांग सकती है।

महिलाओं की नीलामी के लिए बनाए थे ऐप

बता दें कि जुलाई 2021 में मुस्लिम महिलाओं की नीलामी के लिए जीथब प्लेटफार्म पर सुल्ली डील ऐप और बुल्ली बाई ऐप को बनाया गया था। मामला तब सामने आया जब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया। दिल्ली पुलिस पिछले छह महीने से मामले की जांच कर रही थी, लेकिन पहली गिरफ्तारी मास्टरमाइंड नीरज बिश्नोई की असम के जोरहाट से हुई थी।

इससे पहले पुलिस ने इस मामले में श्वेता सिंह, विशाल झा, नीरज बिश्नोई और मयंक रावल को गिरफ्तार किया था। वहीं, गिरफ्तार ओंकारेश्वर ठाकुर ‘सुल्ली डील्स’ ऐप मामले में शामिल था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency