उत्तराखंड में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कही ये बड़ी बात…

उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल में शनिवार को प्रियंका गांधी ने धुंआधार प्रचार किया। पहले वह सीएम धामी की खटीमा सीट से भाजपा पर हमला बोला। उसके बाद वह हल्द्वानी पहुंची।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हल्द्वानी में उत्तराखंड स्वाभिमान रैली को संबोधित किया।

प्रियंका ने जनसभा में कहा कि मेरी दादी का उत्तराखंड के गहरा रिश्ता रहा है। वह प्रकृति, पहाड़ व पहाड़ी संस्कृति के बारे में मुझे बताती थीं। तब से मेरा भी उत्तराखंड से नाता रहा है। मैं अभी मैं खटीमा से आई हूं। सड़कों की हालत देखकर मन दुखी हुआ। इंदिरा हृदयेश ने यहां के लिए काफी काम किया। उनके बेटे अब प्रत्याशी हैं। वह उसी तरह से काम करेंगे।

किसानों ने आंदोलन किया, उन्होंने सरकार की खराब नीतियों के खिलाफ अटल क्याें रहे। वह जानते हैं उन्हें इस कानून से कितना नुकसान होगा। बेरोजगारों को पिछले पांच सालों में नौकरी नहीं मिली। जबकि हरदा ने बताया कि राज्य के विभागों में कई पद खाली हैं, फिर भरे क्यों नहीं जा रहे।  पूरे देश में सबसे अधिक बेरोजगारी उत्तराखंड में है। पलायन हो रहा, गांव खाली हो रहे। बड़े शहरों में यहां के हुनरमंद युवा काम कर है, क्योंकि उन्हें घर में काम नहीं मिल रहा। महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर तक लोगों को नहीं मिल पा रहा है। सरकार की नीयत व नीति में खोट है। यदि यह दोनों सही होती तो कोई परेशानी नहीं होती। देश में लाभ सिर्फ मोदी के दो उद्योपतियों के दोस्तों को हो रही है। उन्हें ही लाभ मिल रहा है। आंख बंद कर वोट मत कीजिए। यह कैसी सरकार है तीन-तीन सीएम बदल रहे हैं। इन्हें सरकार चलाने का कोई अनुभव ही नहीं। 

इससे पूर्व मंच पर कुमाऊंनी पिछोड़ा पहनाकर स्वागत मीना लटवाल ने उनका स्वागत किया। दमवाढूंगा की मीना ने हाल में दराती से गुलदार का सामना कर खुद को बचाया था। प्रियंका को नीम करौली और गोल्ज्यू की प्रतिमा भी भेंट की गई। इससे पहले वह कार से रोड शो करती हुई सभास्थल एमबी इंटर कालेज मैदान पहुंची। हल्द्वानी से प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने कार खुद ड्राइव की।

जनसभा में प्रियंका गांधी के संबोधन से पूर्व भाजपा में मंत्री रहे यशपाल आर्य, पुत्र संजीव आर्य के साथ कांग्रेस में शामिल हुए ने पहले जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर भाजपा को घेरा। उन्होंने लोगों से उत्तराखंड मुक्त भाजपा का आह्वान किया। उसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस के सबसे बड़े नाम पूर्व सीएम हरीश रावत ने संबोधन किया। उन्होंने कोरोना में लोगों की परेशानी का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ा। उन्होंने कहा कि हम उपभोक्ता राज्य है। हमारा दर्द भाजपा ने नहीं समझा। कांग्रेस का घोषणा पत्र उत्तराखंड को समर्पित है। वह प्रदेश के दर्द का मरहम का काम करेगा। हरदा को भाजपा के नेता बहुत याद कर रहे हैं। वह हमको हार दा कहतें है। मैं हरदा हूं, हारने वाला नहीं हूं। हमने त्रासदी से प्रदेश को निकालकर खड़ा किया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency