टूटने के कगार पर है PM इमरान खान की तीसरी शादी, इस्‍लामाबाद छोड़कर लाहौर पहुंची पत्‍नी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी शादी अब टूटने के कगार पर है। पाकिस्‍तान के मीडिया के अनुसार, इमरान खान और उनकी बीबी बुशरा बीबी के बीच मतभेद काफी बढ़ गए हैं। वह इस्‍लामाबाद छोड़कर लाहौर चली गई हैं। यहां वो अपनी दोस्त सानिया शाह के साथ रह रही हैं। दूसरी ओर से बीबी के घर छोड़कर जाने के बाद इमरान खान ने अपने घर का सारा स्टाफ बदल दिया है। इमरान ने घर के माली, कुक और ड्राइवर को भी बदल दिया है। पाकिस्‍तान के अखबार एक्‍सप्रेस ट्र‍िब्‍यून ने यह खबर रिपोर्ट की है। पाकिस्तान के कई वरिष्‍ठ पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है। इमरान की पार्टी के सांसद आमिर मलिक ने नवंबर में इशारा किया था कि बनी गाला में बवाल चल रहा है और खान परेशान हैं।

हालांकि, बुशरा बीबी की करीबी दोस्त फराह खान ने इमरान खान और उनकी पत्नी के बीच किसी भी तरह के मतभेद की अफवाहों का खंडन किया है। फराह ने यह बात टि्वटर के जरिए कही है। फराह खान ने कहा कि यह अफवाह वाट्सएप के जरिये फैलाई गई और उसके बाद मीडिया की सुर्खियां बन गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुशरा उनके आवास में नहीं रह रही हैं बल्कि इस्लामाबाद के बनी गाला में पहले की तरह रह रही हैं। उन्होंने कहा, यह दुष्प्रचार इमरान के राजनीतिक विरोधियों ने फैलाया और उसके बाद भद्दी बयानबाजी की। फराह खान ने कहा है कि दंपति के बारे में फर्जी प्रचार किया जा रहा है। फराह ने आगे कहा कि राजनीति में इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए कि वे लोगों के निजी जीवन के बारे में झूठ फैलाना शुरू कर दें। शनिवार को इमरान खान के प्रवक्ता शाहबाज गिल ने भी इंटरनेट मीडिया में चल रही इस चर्चा को खारिज किया था। कहा था कि प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी के बीच कोई मतभेद नहीं हैं। 

बुशरा बीबी के साथ रहती है फराह खान

फराह खान आमतौर पर पाकिस्‍तान की पहली महिला बुशरा बीबी के साथ होती हैं, जब वह आश्रय गृहों और अस्पतालों सहित विभिन्न जन कल्याणकारी परियोजनाओं का दौरा करती हैं। आश्रय गृहों के अपने औचक दौरे के दौरान बुशरा बीबी बेसहारा लोगों के साथ बातचीत करती हैं, ताकि उन्हें अच्छी गुणवत्ता वाले भोजन और सुविधाएं प्रदान की जा सकें। वह इन सुविधाओं के प्रबंधन को भी निर्देश देती हैं। वह कहती हैं कि सेवाओं के स्तर में और सुधार करें। पिछले साल मार्च पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी और देश की प्रथम महिला बुशरा बीबी कोरोना पाजिटिव आई थी। बाद में ठीक हो गई थीं।

इमरान ने बुशरा से की थी तीसरी शादी

बता दें कि इमरान खान की पहली शादी ब्रिटेन की प्रसिद्ध बिजनेसमैन की बेटी जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी। दोनों ने 1995 में शादी रचाई थी। इसके बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया। उनके दो बेटे हैं। जेमिमा से तलाक के बाद करीब 11 साल बाद इमरान खान ने रेहम खान के साथ दूसरी शादी की, तब रेहम खान खान बीबीसी टीवी की पूर्व एंकर थीं। रेहम खान के साथ भी ज्यादा दिन तक रिश्ता चल नहीं पाया। आठ महीने बाद दोनों का तलाक हो गया। बाद में उन्‍होंने बुशरा बीबी से शादी की थी। वह आध्‍यात्‍मिक प्रकृति की महिला हैं। बुशरा के पहली शादी से पांच बच्चे हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उनके पूर्व पति द्वारा सरकारी ठेके लेने में बुशरा की हैसियत से फायदा उठाने की चर्चा है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency