यमुना एक्सप्रेस-वे के जरिये अब कम समय में पूरा होगा दिल्ली से आगरा का सफर

यमुना एक्सप्रेस-वे के जरिये दिल्ली से आगरा का सफर तय करना बुधवार से और आसान होगा और कम समय में भी पूरा होगा, क्यों वाहनों की गति सीमा में जल्द इजाफा होने का ऐलान होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम तक या फिर मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस-वे ओद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से वाहनों की गति सीमा में इजाफा होने के ऐलान कर दिया जाएगा। इसके बाद बुधवार से ही ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे पर गति सीमा बढ़ जाएगी। नए आदेश के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा पूर्व की तरह 75 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 100 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। इसी तरह भारी वाहनोंं की गति सीमा 55 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटा हो जाएगी।

यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार से बढ़ेगी गति सीमा

यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार से गति सीमा पूर्व की तरह 100 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। अभी यह गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा अधिकतम है। सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले हादसों को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने गति सीमा को 100 के बजाय 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने के जेपी इंफ्राटेक को निर्देश दिए थे।

इसे 15 दिसंबर से 2 माह के लिए लागू किया गया था।

इस बीच सोमवार से ही यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर बिना फास्ट टैग वाले वाहन चालकों को दोगुना टोल टैक्स देना पड़ रहा है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे प्रशासन ने इस नियम को लागू कर दिया है। यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा के प्रबंधक जे पी शर्मा के मुताबिक, केंद्र सरकार ने सभी एक्सप्रेस- वे पर फास्ट टैग को अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी बिना फास्टैग वाले वाहनों से पहले से ही दोगुना कर वसूला जा रहा है। इससे पहले से निजी एक्सप्रेस-वे होने के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर यह नियम लागू नहीं था, लेकिन सोमवार से ही यह नियम लागू होने से अब बिना फास्टैग वाले वाहनों को दोगुना टोल टैक्स देना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency