‘मिर्जापुर’ में गोलू गुप्ता के साथ रोमांस करने वाले बबलू ने लॉग टाइम गर्लफ्रेंड से गुपचुप रचाई शादी

‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) में गोलू गुप्ता के साथ रोमांस करने वाले बबलू यानी कि विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने लॉग टाइम गर्लफ्रेंड से गुपचुप शादी कर ली है. इन दोनों ने कोर्ट मैरिज की है. हालांकि विक्रांत ने अभी तक शादी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

घर में की रजिस्टर्ड मैरिज

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने गर्लफ्रेंड शीतल (Sheetal Thakur) के साथ मुंबई के वर्सोवा में रजिस्टर्ड मैरिज की. खबरों की मानें को इन दोनों ने अपनी मैरिज को रजिस्टर्ड करने के लिए ‘वैलेंटाइन डे’ के दिन को ही चुना था. इस सीक्रेट वेडिंग में इन दोनों के परिवार वाले ही केवल शामिल हुए थे.

2019 में की थी सगाई

विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) के संग साल 2019 में अंतरंग समारोह में सगाई की थी. हालांकि उस वक्त एक वेब साइट से बात करते हुए विक्रांत ने कहा था कि वो सही समय आने पर अपनी शादी की डेट का ऐलान करेंगे. विक्रांत और शीतल एक दूसरे को साल 2015 से डेट कर रहे हैं. 

घर की पूजा की तस्वीर हुई थी वायरल

खास बात है कि विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने बीते साल अपने आधिकारिक अकाउंट पर घर की पूजा की तस्वीरें शेयर की थी. इस तस्वीर में विक्रांत के साथ उनकी मां और शीतल नजर आई थीं. तस्वीर शेयर करते हुए विक्रांत मैसी ने कैप्शन में लिखा था- ‘मैं अपने मोदक और पत्नी के साथ. हालांकि इसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा था कि अभी तक हमने शादी नहीं की है.’

कई सीरियल और फिल्मों में आ चुके नजर 

विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) फिल्मों के अलावा कई सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं. खास बात है कि विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से ही की थी. पहला शो ‘धूम मचाओ धूम’ था. इसके बाद ‘बालिका वधू’ सीरियल में भी दिखे. वहीं फिल्मों की बात करें तो ‘लुटेरा’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’, ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ शामिल हैं. विक्रांत के करियर को बूस्ट ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज में निभाए गए बबलू पंडित के किरदार से मिला. 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency