देवो के देव महादेव से घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता मोहित रैना ने पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीरें की शेयर, फैंस ने कही ये बात

देवो के देव महादेव से घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता मोहित रैना की सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। वह जब भी कुछ पोस्ट करते हैं, तो लोग उसे उनके पौराणिक शो से जोड़ देते हैं। मोहित रैना ने पत्नी अदिति शर्मा से 1 जनवरी साल 2022 में शादी की थी। अपनी शादी की तस्वीरों के बाद अब मोहित रैना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी पत्नी के साथ एक अच्छा समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। उनके फैंस को अदिति के साथ उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।

पत्नी अदिति के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

मोहित रैना ने पत्नी अदिति के साथ सेल्फी लेते हुए कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में जहां उन्होंने बड़े ही प्यार से अपनी पत्नी को गले लगा रखा है, तो वही दूसरी तस्वीर में वह अपनी पत्नी के साथ बाइक राइड करते हुए नजर आ रहे हैं। किसी तस्वीर में वह कैमरा नीचे करके पोज कर रहे हैं। तो वही अन्य में वह बीच पर अपनी पत्नी के साथ समय बिताते हुए काफी खुश लग रहे हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस कमेंट करते हुए उन्हें टीज करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए मोहित रैना ने कैप्शन में लिखा, ‘सब कुछ’।

फैंस ने किया मोहित रैना को टीज

मोहित रैना का किरदार इतना लोकप्रिय है कि जब भी वह सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करते हैं तो उनके फैंस उन्हें महादेव कहकर पुकारते हैं। ऐसे में जब मोहित ने पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की तो उनके फैंस ने उन्हें महादेव और पार्वती की जोड़ी तक कह दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘महादेव, पार्वती जी की शक्ल क्लियर दिखाइए। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पार्वती जी को आपने छुपाया है महादेव’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘बिना किसी संदेह के आप पूरी दुनिया में सबसे प्यारे कपल हो’।

मौनी रॉय को डेट कर चुके हैं मोहित रैना

मोहित रैना जब देवो के देव महादेव कर रहे थे तो उस शो में मौनी रॉय ने देवी सती का किरदार निभाया था। इस शो के दौरान दोनों का अफेयर शुरू हुआ था, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो साल 2018 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। हालांकि मौनी रॉय ने कभी भी खुद इस बात को स्वीकार नहीं किया कि वह अभिनेता को डेट कर रही हैं। एक तरफ जहां मोहित रैना ने अदिति शर्मा से इस साल जनवरी में शादी की तो वही मौनी रॉय भी बिजनेसमैन सूरज नांबियार से हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency