आगरा में कल से शुरू हो रहा है ताज महोत्सव, जानें इस बार क्या होने वाला है खास

आगरा में हर साल आयोजित होने वाला ताज फेस्टिवल यहां के सबसे बड़े वार्षिक महोत्सव में से एक है। जो पूरे 10 दिनों तक चलता है। जिसका आयोजन हर साल फरवरी महीने में किया जाता है। इस महोत्सव को देखने भारत ही नहीं दुनियाभर से पर्यटकों की भीड़ जुटती है। 

कब से कब तक चलेगा ताज फेस्टिवल?

ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू हो रहा है। जो पूरे 10 दिनों तक चलेगा मतलब आप 27 फरवरी तक किसी भी दिन यहां आने का प्लान बना सकते हैं। फैमिली के साथ शॉर्ट ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो ये जगह है एकदम बेस्ट। 

कहां आयोजित होता है यह फेस्टिवल?

ताजमहल से कुछ ही दूरी पर स्थित शिल्पग्राम में ये महोत्सव मनाया जाता है। जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है। 

ऐसे शुरू हुआ ताजमहोत्सव 

ताज महोत्सव की शुरुआत 1992 में हुई थी। जिसके बाद से लगभग हर साल इसका आयोजन होता रहा है।  इस उत्सव में बड़ी संख्या में सैलानी और भारतीय पर्यटक घूमने आते हैं। ताजमहल अविश्वसनीय भारत के बारे में बताता है जो भारत के सबसे खूबसूरत ऐतिहासिक जगह है। कला, शिल्प, संस्कृति और व्यंजनों के शौकीनों के बीच तो इस महोत्सव का खास महत्व है।

प्रवेश शुल्क

ताज फेस्टिवल की एंट्री फीस 50 रुपये रखी गई है। 12 साल तक के बच्चों और विदेशी पर्यटकों के लिए कोई शुल्क नहीं है। और जो सैलानी पूरे 10 दिनों तक इस मेले में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें 300 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। इतने कम पैसे चुकाकर आप यहां मौजूद हर एक एक्टिविटीज़ का मजा ले सकते हैं। 

ताज महोत्सव 2022 का थीम

ताज महोत्सव के इस साल की थीम है ‘जश्न-ए-विरासत’।

ताज महोत्सव के खास आकर्षण

कला और शिल्प

ताज महोत्सव में भारत के अलग-अलग जगहों की कारीगरी देखने का मौका मिलता है। फिरोजाबाद के कांच का काम,  खुर्जा के मिट्टी के बर्तन, आगरा से जरदोजी और संगमरमर का काम तो लखनऊ के मशहूर चिकनकारी का काम।

नृत्य और संगीत 

ताज महोत्सव आकर दुनिया के जाने-माने कलाकारों की प्रस्तुति देखने का मौका मिलता है। लोक नृत्य, गायन के साथ-साथ वेस्टर्न म्यूज़िक का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 

तरह-तरह के जायके

ताज महोत्सव आकर आप कई तरह के जायकों का स्वाद चख सकते हैं। यूपी, बिहार, पंजाब, केरल लगभग हर राज्यों के खास व्यंजन इस महोत्सव में परोसे जाते हैं। 

फन एक्टिविटिज़

फैमिली के साथ आएंगे तो यहां भरपूर एंजॉय कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई तरह की एक्टिविटीज मौजूद हैं जो इस महोत्सव का खास अट्रैक्शन हैं। बच्चों के लिए ट्रेन की सवारी हाथी और ऊंट की सवारी, roller-coaster और फेरिस व्हील जैसे कई ऑप्शन्स हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency