एक बार फिर दिल्ली में नाइट कर्फ्यू खत्म करने के साथ दुकानों को खोलने का समय बढ़ाने की मांग हुई तेज…

 देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति लगातार सुधार हो रहा है। शुक्रवार को कोरोना के सिर्फ 607 नए मामले सामने आए। इस बीच एक बार फिर दिल्ली में नाइट कर्फ्यू खत्म करने के साथ दुकानों को खोलने का समय बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। खासकर दिल्ली के कारोबारियों-व्यापारियों ने कोरोना के कम होते मामलों के बावजूद शहर में नाइट कर्फ्यू जारी रखने पर सवाल उठाए हैं। इस बाबत चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इडस्‍ट्री (सीटीआइ) के चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि फिलहाल शादियों का सीजन जारी है और लोगों को नाइट कर्फ्यू की वजह से दिक्‍कतें हो रही हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलाकर नाइट कर्फ्यू खत्म करना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, डीडीएमए की बैठक अगले सप्‍ताह प्रस्‍तावित हो सकती है, जिसमें कई रियायतों की उम्‍मीद की जा रही है।

दुकानों को खोलने का समय बढ़ाया जाए

दिल्ली में स्कूल, दफ्तर, सिनेमा हाल और बार-रेस्तरां खुल गए हैं। ऐसे में दुकानों को खोलने का समय बढ़ाया जाएगा। इससे लोगों के साथ कारोबारियों को भी फायदा होगा। कारोबारी-व्यापारी लगातार दुकानों को ज्यादा देर खोलने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे आम लोगों को ही सहूलियत मिलेगी।

आम जनता के लिए खुलें धार्मिक स्थल

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के साथ दिल्ली में धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया था। अब मामले कम हुए हैं, तो जनता के लिए फिर इन्हें खोलने की मांग उठी है। इस बाबत दिल्‍ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष आदेश गुप्‍ता ने पिछले दिनों उपराज्‍यपाल और डीडीएमए के चेयरमैन अनिल बैजल को चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि मंदिरों व अन्‍य धर्मस्‍थलों के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने चाहिए। अभी धर्मस्‍थलों पर श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं है। 

  • दिल्‍ली में अभी हैं ये पाबंदियां
  • एक म्‍यूनिसिपल जोन में केवल एक वीकली मार्केट खोलने की अनुमति है।
  • मेट्रो और बसों में खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं मिली है।
  • रेस्‍तरां, बार और सिनेमा हाल भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खोले जा रहे हैं।
  • बैंक्‍वेट हाल में शादियों के अलावा किसी अन्य गतिविधि की इजाजत नहीं है।
  • नाइट कर्फ्यू के चलते 10 बजे के बाद कोई आयोजन नहीं हो सकता है।

गौरतब है कि कोरोना की संक्रमण दर 1.48 प्रतिशत से घटकर 1.22 प्रतिशत हो गई है। इस वजह से शुक्रवार को 607 नए मामले आए, जबकि 854 मरीज ठीक हुए। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर तीन हजार से कम हो गई है। वहीं 24 घंटे में कोरोना से चार मरीजों की मौत हो गई।दिल्ली में पांच दिसंबर को ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आने से अब तक कोरोना के कुल 4,13,479 मामले आ चुके हैं। इनमें से 4,10,029 मरीज ठीक हो चुके हैं। इससे तीसरी लहर में मरीजों के ठीक होने की दर 99.16 प्रतिशत पहुंच गई है। मृतकों की कुल संख्या 997 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 3026 से घटकर 2775 रह गई है। मौजूदा समय में अस्पतालों में कोरोना के 294 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 194 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इन 194 मरीजों में से 37 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसके अलावा 1,860 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या 12,324 से घटकर 10,868 हो गई है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency