SC ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ चल रही जांच पर रोक लगाने का दिए आदेश

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ चल रही जांच पर रोक लगाने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि, महाराष्ट्र सरकार, परमबीर सिंह के खिलाफ चल रही जांच पर 9 मार्च तक रोक लगाए। साथ ही, कोर्ट का कहना है कि वह 9 मार्च को जांच सीबीआई को सौंपे जाने पर अंतिम फैसला सुनाएगी।

आपको बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें परमबीर सिंह ने सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button