भक्‍तों में दिखने लगा है महाशिवरात्रि का उत्‍साह, शिव भक्तों के पांव में लगेंगे कंकड़, अफसर बेपरवाह

महाशिवरात्रि की तैयारी भले ही शिव के भक्तों ने शुरू कर दी हो, मगर प्रशासन और नगर निगम अभी तैयारी में नहीं जुटा है। शहर में सड़कों की खोदाई की गई है। बड़े-बड़े पत्थर हैं, जो शिव भक्तों के पांव में लगेंगे। वहीं, शहर की सड़कों पर भी गड्ढे आदि नहीं भरे गए हैं। जिन मार्गों से शिवभक्त निकलेंगे, वहां पर भी कोई तैयारी नहीं दिख रही है।

महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू

शहर में करीब डेढ़ साल से स्थिति बहुत खराब है। पाइप लाइन बिछाने के चलते शहर की सड़कों की खोदाई की गई है। हालांकि, इससे लोगों को आगामी दिनों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, मगर इसका ये मतलब नहीं की खोदी गई सड़कों को मनमानी तरीके से भर दिया जाए। गड्ढों को पूरी तरह से भरा न जाए? पत्थर आदि सड़कों पर छोड़ दिया जाए? शहर में सड़कों की यही स्थिति है। इन गलियों से होकर शिव भक्त नंगे पांव कांवड़ के लिए जल लेने जाते हैं। मगर, सड़कों की जैसी स्थिति है, उससे निश्चित शिव भक्तों के पांव घायल होंगे। जयगंज स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्त महाशिवराित्र पर जलाभिषेक करते हैं। यहां भक्तों की लंबी कतार लगती है। श्री राज राजेश्वर मंदिर, नागेश्वर व गोरांग प्रेम मंडल के डोले भी निकालते जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है। मगर, मंदिर के रास्ते की गलियाें में गड्डे हैं। कूड़े के ढेर भी लगे रहते हैं। साफ-सफाई की भी तैयारी नहीं है। नगला तिकोना से सौ फुटा रोड की ओर बढ़ते हुए सड़क की खोदाई की गई है। करीब दो महीने हो गए, मगर गड्ढा ठीक नहीं किया गया। बड़े-बड़े पत्थर निकले हुए हैं, रात में लोग घायल हो जाते हैं। वहीं, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट चाैराहे के निकट भी सड़क उबड़-खाबड़ है। यहां से शिवभक्तों का जत्था लगातार निकलता रहता है, ऐसे हालात में शिवभक्तों के पांव घायल हो जाएंगे।

शिव भक्त बोले

मंगलेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं, मगर मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग की स्थिति बहुत खराब है। सड़क उबड़-खाबड़ है। इससे शिवभक्तों के पांव घायल हो जाएंगे।

अंकित वाष्र्णेय, सेवादार, मंगलेश्वर महादेव मंदिर

शहर की सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। पाइप लाइन डाल दी गई, मगर उसे ठीक नहीं किया गया। सिर्फ सीमेंट डालकर बराबर किया गया है। इससे शहर की तमाम सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button