जानिए कैसे हल्दी से हटाए ब्लैकहेड्स, जाने इसे इस्तेमाल करने का तरीका

ब्लैकहेड्स आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति में देखने के लिए मिलते हैं। यह चेहरे की खूबसूरती पर दाग बने दिखते हैं और ये खासतौर पर काले या सफेद तरह के दाने नाक व चिन के आसपास होते हैं। वहीं लोग इसे हटाने के लिए लाखों जतन करते हैं और बाजार से भी बहुत सी चीजें लेकर आते हैं लेकिन आप कुछ देसी चीजों को अपनाकर भी इससे छुटकारा पा सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप घरेलू उपायों से इससे निजात पा सकते हैं। 

सी सॉल्ट- ब्लैक हेड्स हटाने के लिए सी सॉल्ट और शहद को बराबर मात्रा में मिलाएं। उसके बाद तैयार पेस्ट को प्रभावित जगह पर मसाज करते हुए लगाएं। करीब 5 मिनट लगा रहने दें और उसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

हल्दी- इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच हल्दी और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब इसके जरिये प्रभावित जगह की मसाज करें। 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें। ध्यान रहे दिन में 2 बार इस मिश्रण को लगाए। 

मुल्तानी मिटटी- इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, नीम पाउडर मिलाएं। अब इसके बाद इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस और जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाएं। अब तैयार पेस्ट चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। करीब 15-20 मिनट लगा रहने दें और बाद में चेहरा धो लें।

नींबू- इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाएं। अब इसे हल्के से मसाज करते हुए ब्लैक हेड्स पर लगाएं। उसके बाद इसे पूरे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं और बाद में सादे पानी से चेहरा धो लें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency