जापान के स्कूलों में है बेहद अजीबो गरीब नियम, छात्राओं के पोनीटेल हेयर स्टाइल करने पर लगाया बैन

भारत में कुछ दिन कर्नाटक के स्कूलों में लड़कियों के हिजाब पहनने का मुद्दा काफी विवाद में रहा. स्कूलों में ड्रेस कोड को लेकर अक्सर विवादों में रहता है. लेकिन जापान से स्कूल के ड्रेस कोड को लेकर अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, जापान के कई स्कूलों में छात्राओं के पोनीटेल हेयर स्टाइल करने पर बैन लगाया है. स्कूलों का कहना है कि पोनीटेल करने से लड़कियों की गर्दन का पिछला हिस्सा छात्रों को यौन रूप से उत्तेजित कर सकता है.

स्कूलों में सफेद अंडरवियर का नियम है लागू

जापान के एक स्कूल की पूर्व टीचर मोतोकी सुगियामा ने मीडिया को बताया कि ये अकेला ऐसा नियम नहीं है. जापान के कई स्कूलों में छात्रों को सफेद अंडरवियर पहनकर आने के निर्देश हैं. इसके पीछे स्कूलों का कहना है कि ऐसा इसलिए ताकि उसकी झलक स्कूल यूनिफॉर्म से बाहर न दिखे. मोतोकी सुगियामा ने कहा कि ‘वे चिंतित हैं कि लड़के लड़कियों को गलत नजर से देखेंगे. ये नियम सफेद अंडरवियर नियम को बनाए रखने के तर्क के समान है. मैंने हमेशा इन नियमों की आलोचना की है, लेकिन क्योंकि आलोचना की इतनी कमी है और यह इतना सामान्य हो गया है, छात्रों के पास उन्हें स्वीकार करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है.

10 में से एक स्कूल में लागू हैं ये नियम

Vice के एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 के एक सर्वे में खुलासा हुआ कि फुकुओका के दक्षिणी प्रान्त में, दस में से एक स्कूल ने पोनीटेल हेयर स्टाइल पर रोक लगा दी. सुगियामा ने शिजुओका प्रान्त के पांच अलग-अलग स्कूलों में 11 साल तक पढ़ाया था, और सभी ने पोनीटेल को बैन कर दिया. लेकिन सुगियामा ने महसूस किया कि ये नियम सेक्सिस्ट हैं और छात्रों की आत्म-अभिव्यक्ति को हतोत्साहित करते हैं.

स्कूलों को करना पड़ रहा है आलोचना का सामना

बेतुके ड्रेस कोड नियम लागू करने के लिए जापान के पब्लिक स्कूलों को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. पिछले साल, बैकलैश के बाद स्कूलों को ऑल-व्हाइट अंडरवियर नियम को खत्म करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. स्कूलों के इस नियम को मानवाधिकारों और निजता के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा था. क्योंकि स्कूल में कुछ स्टाफ कथित तौर पर छात्रों के अंडरवियर की जांच करते थे, जब वे अपनी गेम्स एक्टिविटी के लिए ड्रेस चेंज करते थे. कुछ स्टाफ ने छात्राओं की ब्रा की पट्टियों को भी खींचा.

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency