भगवंत मान ने कहा-इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा

 पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की कमान संभाल ली है। आज विधानसभा का सत्र भी शुरू हो गया है। इसमें प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। इस बीच भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि वह आज पंजाब की जनता के हित में एक बड़ा फैसला लेंगे। 

भगवंत मान ने ट्वीट में लिखा कि वह ऐसा फैसला लेंगे, जो पंजाब के इतिहास में आज तक नहीं लिया गया। हालांकि फैसला किस बारे में होगा इस बारे में उन्होंने स्पष्ट नहीं लिखा। उन्होंने इतना ही लिखा कि वह कुछ ही देर में इसका एलान करेंगे।

बता दें, भगवंत मान ने कल शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में अपना पदभार संभाला। मुख्यमंत्री के सचिवालय में दाखि़ल होने पर जश्न जैसा माहौल देखने को मिला और हर तरफ़ और बालकोनी में खड़े कर्मचारियों की तरफ से उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने सिविल सचिवालय में पंजाब पुलिस की 82वीं बटालियन की तरफ से गार्ड ऑफ आनर लिया। मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी, पंजाब वीके भावड़ा समेत सीनियर आइएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ते भेंट करके स्वागत किया।

अपना पदभार संभालने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को एक छोटे, लेकिन स्पष्ट संदेश में कहा कि राज्य के लोगों ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है। उनकी सरकार लोक समर्थकी नीतियों के लिए निरंतर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों के जीवन स्तर की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने का भरोसा भी दिया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency