वनराज किसी भी हाल में अनुपमा-अनुज को करना चाहता है अलग, ऐसे में ये जोड़ा कैसे मनाएगा होली…

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ होली के रंग में पूरी तरह से रंग चुका है। अनुपमा और अनुज की साथ में ये पहली होली है। दोनों इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। पर वनराज ठान चुका है कि वो इन दोनों को एक नहीं होने देगा। एक तरफ अनुज को गुलाल लगाने के लिए अनुपमा तैयार हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ वनराज घर की चौखट पर कुर्सी डाल के बैठा है कि किसी भी हाल में अनुज को अंदर नहीं आने देगा। तो अनुपमा और अनुज एक दूसरे से वादा कर चुके हैं कि सबसे पहले वो एक दूसरे को रंग लगाएंगे।

अनुपमा, वनराज के मनसूबों को पहले ही भाप लेती है, जो उसके कमरे के बाहर आकर खड़ा है और अनुपमा को अनुज से पहले रंगना चाहता है। लेकिन अनुपमा समझ जाएगी कि बाहर वनराज है और वो वनराज को खरी-खोटी सुनाने लग जाएगी। तो वहीं खुद को दूसरों के रंगों से बचाने के लिए अनुज हेलमेट पहन कर बाइक पर आएगा, जिससे की उसे कोई और ना रंग सके।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज से गलती से गुलाल की थाल पलट जाती है और अनुपमा की मांग रंगों से भर जाती है। दोनों के बीच काफी रोमांटिक मोमेंट देखने को मिलेंगे। एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए दोनों खो जाएगे। सोशल मीडिया पर अनुपमा-अनुज के फैंस ये सीन देख खुश हो रहे हैं। लोग इसपर कमेंट कर लिख रहे हैं ‘लाल इश्क’।

वहीं शो में दो जोड़ों के बीच लड़ाई खत्म होते हुए भी नजर आएगी। होली पर तोषू और किंजल भी करीब आएंगे। तोषू किंजल का ध्यान रखेगा और साथ ही किंजल से माफी भी मांगेगा कि उसने गुस्से में ऐसी बातें कही। तो वहीं वनराज और काव्या के बीच की दूरियां भी घटेंगी। काव्या वनराज के लिए खाने का सारा सामान लेकर जाएगी क्योंकि वनराज होली नहीं मनाता। काव्या कहेगी कि उसे भांग पीनी है लेकिन वनराज उसे बातों-बातों में मना कर देगा। वनराज और काव्या के बीच दूरियां अब मिटने लगेंगी।

Related Articles

Back to top button