बनाए स्वादिष्ट अंडे के पराठे

अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं अंडे के पराठे बनाने की विधि। अगर आप अंडा खाने के शौकीन है तो आप आज ही इस अंडे के पराठे को बनाए और खाए और उसके बाद कमेंट में जरूर बताए कि आपको पराठा कैसा लगा ?

अंडे के पराठे बनाने के लिए सामग्री-
1 कप गेहूं का आटा
2 अंडे

1 बड़ी कटी हुई हरी मिर्च

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आवश्यकता अनुसार काली मिर्च

1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया

आवश्यकता अनुसार पानी

2 चम्मच तेल

1 छोटा कटा प्याज

1 1/2 टेबल स्पून कटा हुआ टमाटर

आवश्यकता अनुसार नमक

चुटकी हल्दी

1/2 बड़ा चम्मच घी


अंडे के पराठे बनाने की विधि-  सबसे पहले गरम पानी और तेल की सहायता से गेहूं का आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए। इसे 20 मिनट के लिए अलग रख दें। उसके बाद एक बाउल में अंडे, कटी हुई सब्जियां, नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालें। मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें। अब लोई को बेलन की सहायता से रोटी की तरह चपटा कर लीजिए। इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें और फिर पराठा डालें। पराठे को दोनों तरफ से आधा पका लें और एक प्लेट में निकाल लें। पराठे की ऊपरी परत को खोलें। इसके बाद अंडे के मिश्रण को पैन में डालें। जब अंडा आधा पक जाए तो इसके ऊपर पराठा रख दें। इसे हल्के हाथ से दबाएं ताकि ऑमलेट पराठे से चिपक जाए। अब इसे दूसरी तरफ से भी पका लें। जांचें कि क्या ऑमलेट ठीक से पका है और पराठा हल्का भूरे रंग का हो गया है। लीजिये आपका अंडा पराठा तैयार है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency