हैदराबाद-सिकंदराबाद से बिहार के लिए बुरी खबर 11 मजदूर जिंदा जले, कबाड़ के गोदाम में लगी आग से हादसा…

हैदराबाद-सिकंदराबाद से बिहार के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। भोईगुड़ा में हुई भीषण अगलगी की घटना में बिहार के 11 मजदूर जिंदा जल गए हैं। ये सभी सारण जिले के अमनौर केे बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग में ये सभी फंस गए थे। सभी शवों को बाहर निकाल कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। शवों का पोस्‍टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग इतनी तेज थी कि फायर ब्रि‍गेड की नौ गाड़‍ियों को आग पर काबू करने में तीन घंटा से अधिक समय लग गया। 

गोदाम का शटर बंद होने से नहीं निकल सके मजदूर 

बताया जाता है कि कबाड़ गोदाम में यह आग लगी। गोदाम में रखे फाइबर केबलों में आग लग जाने से यह तेजी से फैल गई। धुआं भर गया।  गोदाम की पहली मंजिल पर बने दो कमरे में मजदूर सो रहे थे। इसी दौरान गोदाम में आग लग गई। मजदूरों के निकलने का रास्‍ता गोदाम से होकर था। लेकिन मजदूर जब भागने के लिए नीचे उतरे तो गोदाम का शटर बंद था। नतीजा हुआ कि निकलने का रास्‍ता नहीं मिला। इससे एक कमरे में 11 मजदूर जिंदा जल गए। कई अन्‍य जख्‍मी हो गए हैं।

देर रात लगी आग, फायर ब्रिगेड को बुझाने में लगे तीन घंटे 

जानकारी मिली है कि देर रात करीब तीन बजेे फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू किया। इसमें तीन घंटे से अधिक समय लग गया।  इसके बाद एक कमरे से 11 मजदूरों का शव निकाला गया। सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। 

घटना की खबर मिलते ही बिहार में रह रहे स्‍वजन जिनके परिवार के सदस्‍य सिकंदराबाद या हैदराबाद में रह रहे हैं, वे आशंकाओं से घ‍िर गए हैं। वे सलामती की दुआ कर रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency