डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देखने के बाद सामने आया ‘तारक मेहता’ के शैलेश लोढ़ा का ये रिएक्शन…..

The Kashmir Files : डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की चर्चा आज देश के कोने-कोने में हो रही है। इस फिल्म को लेकर हर कोई अपनी प्रति​​क्रिया दे रहा है। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। ट्रेड एक्सपर्ट्स तक को उम्मीद नहीं थी कि ये फिल्म इतिहास रचेगी। फिल्म 200 करोड़ कमाने के करीब पहुंच रही है। इस मूवी में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और मिथुन चक्रवर्ती के रोल ने हर किसी का दिल जीता है।

फिल्म देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शैलेश लोढ़ा भी खुद को ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखने से रोक नहीं पाए। फिल्म देखने के बाद जैसे ही शैलेश थिएटर से बाहर आए पैपराजी ने उनसे फिल्म के बारे में पूछा। वहीं फिल्म के बारे में बोलते-बोलते शैलेश रुक गए। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो…

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को देखने के बाद ऐसा शायद ही कोई हो जो इमोशनल न हुआ हो। ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं जिसमें फिल्म देखने के बाद दर्शकों को रोते देखा गया है। ऐसे में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शैलेश लोढ़ा भी फिल्म को देख कर इमोशनल होते नजर आए। शैलेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को koimoi के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैपराज शैलेश से फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं। इस पर शैलेश वह कुछ बोलते-बोलते रुक गए। फिर बोले- ‘स्पीचलेस हो गया कुछ कह नहीं पाऊंगा। यह फिल्म नहीं आंदोलन है।’ एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शैलेश को इमोशनल देकर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency