CM पुष्‍कर सिंह धामी के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में मचा दी हलचल

उत्‍तराखंड के मुख्‍यंमत्री पुष्‍कर सिंह धामी के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्‍होंने देहरादून की कैंट विधानसभा सीट के बारे में ऐसा बयान दिया है कि अब सभी की नजरें इस सीट पर लग गई हैं।

मुख्यमंत्री धामी के बयान ने इस चर्चा को हवा दी

दरअसर मुख्यमंत्री धामी ने पिछले दिनों आयोजित हुए भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में खुद को 22 साल से कैंट क्षेत्र का निवासी बताया। उनके इसी बयान ने इस चर्चा को हवा दी है। अब उनके इस बयान को इससे जोड़कर देखा जा रहा है कि वह कैंट क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं।

पुष्‍कर सिंह धामी खटीमा सीट से हार गए थे चुनाव

बता दें कि पुष्‍कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। लेकिन इन चुनावों में भाजपा ने उत्‍तराखंड में पूर्ण बहुमत प्राप्‍त किया था और भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में धामी को दोबारा राज्‍य का मुख्‍यमंत्री चुनाव गया।

जिसके बाद से ही पुष्‍कर सिंह धामी के उपचुनाव के लिए कई विधायकों ने अपनी सीट छोड़ने का एलान भी किया। अब संभावना यह जताई जा रही है कि मुख्‍यमंत्री धामी देहरादून कैंट सीट से उप चुनाव लड़ सकते हैं।

कैंट विधानसभा से पुराना नाता : धामी

स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि उनका कैंट विधानसभा से पुराना नाता है। 22 साल से वह यमुना कालोनी में रह रहे हैं। यहां उन्हें सब जानते हैं। उनके इस बयान के बाद चर्चा शुरू हो गई कि खटीमा से विधानसभा चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी देहरादून कैंट से ही विधायक चुने जाने की तैयारी कर रहे हैं।

यहां से भाजपा विधायक सविता कपूर उनके लिए सीट छोड़ सकती हैं। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency