गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस नेता धर्मेश सगलानी को किया गिरफ्तार….

गोवा पुलिस (Goa Police) ने कांग्रेस के कद्दावर नेता धर्मेश सगलानी (Dharmesh Saglani) को गिरफ्तार किया है। सगलानी को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने अपने शिकंजे में लिया है। एसपी शोभित डी सक्सेना ने इसकी जानकारी दी है। सगलानी के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के चलते गिरफ्तार किया गया है। 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में सगलानी के अलावा उनके पांच दोस्तों को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। सगलानी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस नेता के खिलाफ हरियाणा के फरीदाबाद में अंकित जजोडिया नाम के शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी।

सीएम प्रमोद सावंत के खिलाफ लड़ा था चुनाव

गौरतलब है कि धर्मेश सगलानी ने हाल ही में सांकलिम सीट से मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के खिलाफ चुनाव लड़ा था। भाजपा के प्रमोद सावंत ने सगलानी को 650 वोटों के अंतर से चुनाव हरा दिया था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency