बिहार में राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने दिया विवादित बयान, कांग्रेस को लायक तो बीजेपी को बताया नालायक संतान

बिहार में राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने विवादित बयान दिया है। पटना  पहुंचे वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को लायक तो बीजेपी का नालायक संतान बताया है। दिग्विजय ने कहा कि दोनों सदनों में कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा कराना चाहती है, लेकिन लोकसभा और राज्यसभा में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सरकार को यह मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि अगर इन मुद्दों पर चर्चा संसद में नहीं होगी तो कहां होगी। बिहार के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि नीतीश आरएसएस-भाजपा के रंग में रंग गए हैं। जेपी-लोहिया के पाठ्यक्रम पुस्तकों से हटाए जाने का भी दिग्विजय ने विरोध किया।

कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1947 से 2014 तक कांग्रेस ने बांध, रेलवे लाइन, ट्रेन, एयरपोर्ट जैसे जो भी पाब्लिक सर्विस के प्रोजेक्ट बनाए उसे बेचने के लिए मोदी सरकार ने नेशनल मोनोटाइजिंग पाइप लाइन की घोषणा की। दिग्विजय ने कहा कि लायक बेटे और नालायक बेटे में यही फर्क होता है। उन्होंने कहा कि लायक बेटा वो होता है जो विरासत में मिली चीजों को जोड़ता है। वहीं नालायक बेटा उसे बेचकर घी पीता है। यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा में।

देश बेचना चाहती है मोदी-शाह सरकार

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी-शाह की सरकार देश को बेचना चाहती है। एनडीए सरकार ने सत्ता का केंद्रीयकरण कर रखा है। बिना उनकी मर्जी के कोई चर्चा दोनों सदन में नहीं हो सकती। दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय संपदा के मुद्दे पर वह अलग-अलग प्रांतों में अपने लोगों को भेजेगी। दिग्विजय ने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम कहते हैं कि 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ, अगर कुछ नहीं हुआ तो आप बेच क्या रहे हैं। उनके बयान देने के दौरान बिहार कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास और विधायक अजीत शर्मा भी मौजदू थे। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency