हाल ही में जेह अपनी मां करीना कपूर के साथ हुए स्पॉट, ग्रे डंगरी में क्यूट अंदाज देखकर फैन्स ने कही ये बात

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के दोनों बेटे तैमूर और जेह दोनों बचपन में ही सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। जब भी दोनों की कोई क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर आती है, तो वह आते ही छा जाती है। भाई तैमूर की तरह ही उनके छोटे भाई जेह अली खान भी सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं।उनकी तस्वीर देखने के बाद लोग जेह की क्यूटनेस की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। हाल ही में जेह अपनी मां करीना कपूर के साथ स्पॉट किए गए। नन्हें जेह का अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है।

ग्रे डंगरी में दिखा जेह का क्यूट अंदाज

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर जेह और करीना कपूर की क्यूट सी तस्वीर और वीडियो शेयर की है। वीडियो में जहां करीना कपूर खान ब्लू रंग के कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं, तो वही उनके छोटे बेटे जेह ने ग्रे रंग की डंगरी पहनी है और वह अपनी मां करीना कपूर का हाथ थामे हुए बड़े ही प्यार से डगमगाते नन्हे-नन्हे कदमो से आगे बढ़ रहे हैं। नन्हे जेह का ये क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

जेह को नन्हें कदमों से चलता देखकर खुश हुए फैन्स

सोशल मीडिया पर फैन्स जेह को नन्हें-नन्हें कदमों से आगे बढ़ते हुए देखकर काफी खुश हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अरे वाह, जेह बाबा ने चलना शुरू कर दिया’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही लड्डू और प्यारा है ये’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘अरे जहांगीर बाबा, उसकी तरह ही काम करो और खूब नाम कमाओं’। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान की तारीफ करते हुए लिखा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि करीना अन्य लोगों की तरह अपने बच्चों को छुपाती नहीं है।

करीना ने जेह के पहले जन्मदिन पर शेयर की थी खास तस्वीर

करीना कपूर खान ने छोटे लाड़ले हाल ही में 1 साल के हुए हैं। 21 फरवरी 2021 में जन्मे जेह ने इस साल अपना पहला जन्मदिन मनाया था। उनके जन्मदिन के मौके पर करीना कपूर खान ने अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह की एक खेलते हुए प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। जेह के पहले जन्मदिन की भी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। करीना कपूर खान के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency