सीएम योगी ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद किया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के तीन दिन के दौरे के बाद शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या का रुख किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। वहीं अयोध्या के प्राथमिक विद्यालय कटरा में उन्‍होंने विद्यार्थियों से बात कर शिक्षण स्तर का जायजा भी लिया। इसके बाद अयोध्या से जुड़ी 1900 करोड़ की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। उनका यहां पर अयोध्या की मंडलीय समीक्षा करने के साथ मलिन बस्ती में सहभोज का भी कार्यक्रम है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने हनुमान जी का दर्शन पूजन कर हनुमान जी की आरती उतारी और महंत रामदास से भी आशीर्वाद लिया। पुजारी रमेश दास व महंत बलराम दास ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने संतों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आगमन पर हनुमान गढ़ी के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। उनके साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी थे। वह अयोध्या में 1900 करोड़ की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही उनका स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इसके साथ ही वह अयोध्या मंडल के विकास कार्य तथा कानून-व्यवस्था को भी परखेंगे। इस मंडलीय समीक्षा में अयोध्या को छोड़ कर मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअली प्रतिभाग करेंगे। इस समीक्षा में मंडल के प्रभारी मंत्री एके शर्मा के अलावा अन्य कई मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यटन, नागरिक उड्डयन व ग्रामीण जलापूर्ति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलिकाप्टर चलकर सुबह 11.30 बजे रामकथा पार्क के हेलीपैड पर पहुंचे। लैंड करेंगे। इसके बाद यहां से सीधा हनुमानगढ़ी पहुंचे। 11.40 बजे तक दर्शन पूजन कर मुख्यमंत्री रामजन्मभूमि पहुंचे। 11.50 बजे तक वहां दर्शन-पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। इसके बाद आयुक्त सभागार पहुंचे। यहां पर करीब एक घंटा तक मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा का कार्यक्रम है। इसके बाद दोपहर दो बजे से मंत्री समूह के साथ विकास कार्यो की समीक्षा करने के साथ स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2.30 बजे से 3.00 बजे तक वह मंत्री समूह/जनप्रतिनिधियों के साथ मलिन बस्ती में सहभोज करेंगे। चार बजे तक मंत्री वब समूह के साथ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद गुप्तार घाट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सायं पांच बजे गुप्तारघाट से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। सायं 5.15 बजे से 6.15 बजे तक उनका संतों से भेंट का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री से पहले जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा सुबह ही अयोध्या पहुंच गए। उन्होंने रामनगरी में भ्रमण कर विकास कार्यों की प्रगति भी देखी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रामनगरी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उनके कार्यक्रम स्थल को विशेष निगरानी में रखा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज के अयोध्या दौरे के कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ अब अयोध्या में रात्रि प्रवास नहीं करेंगे। सर्किट हाउस वह में संतों से मुलाकात करने के बाद देर शाम करीब 6:30 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड से लखनऊ रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency