बरनाला के भदौड़ निवासी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता अनुसूचित वर्ग की नाबालिग लड़की का हुआ मेडिकल, सैंपल भेजे लेबोरेटरी

जिले के कस्बा भदौड़ निवासी सौलह वर्षीय अनुसूचित वर्ग की नाबालिग लड़की को हमदर्दी दिखाने वाली नामजद आरोपित महिला किरण निवासी पटियाला ने देह व्यापार के दलदल में ऐसा फंसाया कि दो महीने में वह अस्पताल पहुंच गई कि वो बेड पर पड़ी भी अपने साथ हुए मंजर के कारण कांप उठती हैं।  थाना भदौड की पुलिस ने पीड़िता के ब्यान के आधार पर नामजद आरोपित महिला किरण निवासी पटियाला व तीन अज्ञात के खिलाफ पोक्सो एक्ट तहत केस दर्ज करके उनकी तलाश में छापेमारी शुरु कर दी हैं।

केस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुखविंदर कौर ने बताया कि सिविल अस्पताल तपा में भर्ती पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच डाक्टर शीतल बांसल द्वारा करवाकर सेंपल रिपोर्ट लेबोरेटरी के लिए भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने  नामजद आरोपित महिला किरण निवासी पटियाला सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके  इस घिनौने कार्य में संलिप्त लोगों की जांच शुरू करके छापामारी के लिए प्रयत्न शुरू कर दिए हैं।

कहानी में आया नाटकीय मोड़

थाना भदौड़ के प्रभारी इंस्पेक्टर बलतेज सिंह ने बताया कि 28 फरवरी 2022 को लड़की के लापता होने पर पीड़िता की मां शिंदर कौर की शिकायत पर भदौड़ पुलिस ने पन्द्रह अप्रैल 2022 को बाजवा कलोनी पटियाला पर छापामारी की थी। तब पीड़िता ने कहा कि वह बालिग है जिसका सबूत उसने आधार कार्ड से दिया था। पीड़िता ने अपने ब्यान भी दर्ज करवाए थे कि वह अपनी मर्जी से यहां रह रही हैं। वह किसी से शादी करने जा रही है परंतु वह अब जेल में बंद हैं। रिहा होने पर वह उससे शादी कर लेगी। पीड़िता ने अपनी माता शिंदर कौर व पिता बेअंत सिंह पर आरोप लगाए थे कि वे उसको तंग परेशान करते है क्योंकि वो उनकी असली बेटी नही हैं,उसे इन्होंने कही से गोद लिया हुआ हैं। ऐसे घटनाक्रम होने पर पुलिस वापिस लौट आई थी। अब पीड़िता ने सिविल अस्पताल भदौड़ में आकर दाखिल होने पर उसे तपा रेफर किया गया था,जहां पर पुलिस को दिए ब्यान पर पुलिस ने अपनी अगली कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।

यह था मामला

28 फरवरी 2022 को भदौड़ निवासी अनुसूचित वर्ग की नाबालिग लड़की को हमदर्दी दिखा कर महिला किरण निवासी पटियाला ने उसे पटियाला की बाजवा कलोनी में ले जाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसे मारा पीटा गया व नशीली गोलियां अथवा अन्य सेक्सुल दवाई देकर शराब में घुत्त की दिया जाता था। जहां पर धंधा करने वाली आंटी ने उसे पहले ही दिन हैवानों के आगे परोस दिया व उसे हरियाणा के पिहोवा शहर के साथ साथ अन्य जगहों पर भी सप्लाई किया जाने लगा। पीड़िता के अनुसार उसे एक रात में 16-17 लोगों के साथ परोसा जाता रहा। देह व्यापार का अड्डा चलाने वाली आंटी ने उसका नया आधार कार्ड बनवा दिया, जिसमें उसे बालिग दिखाया गया। पीड़िता के अनुसार पटियाला पुलिस के कुछ कर्मचारी, जिनमें एक महिला अधिकारी भी शामिल थी, बाजवा कलोनी के अड्डे से अपनी बनती फीस लेने आते थे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency