केंद्र सरकार की इस कंपनी में निकली भर्तियां, ऐसे करे अप्लाई

केंद्र सरकार के अधीन सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, CCI में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है. शुरुआत में चयनित अभ्यर्थियों को पदों पर 1 वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा. हालांकि इसे 3 वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है. कुल 46 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें इंजीनियर एवं ऑफिसर के विभिन्न पद सम्मिलित हैं. विस्तृत वैकेंसी डिटेल भर्ती की अधिसूचना में चेक करें.

महत्वपूर्ण तिथि:-
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 31 मई 2022

शैक्षणिक योग्यता:-
उपरोक्त पदों के लिए प्रासंगिक विषयों में इंजीनियरिंग/ डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं . हालांकि ऑफिसर पदों के लिए पीजी डिग्री या डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है.

आयु सीमा:-
पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है. भर्ती संबंधी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें, जिसकी डायरेक्ट लिंक नीचे साझा की गई है.

ऐसे करें आवेदन:-
पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल cciltd.in पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा. फिर तय प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर तथा सभी दस्तावेज संलग्न कर, ‘मैनेजर (एचआर), सीमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआइ) लिमिटेड, पोस्ट बॉक्स नं.3061, लोधी रोड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली – 110003।’ के पते पर भेजना होगा. ध्यान दें कि आवेदन पत्र 31 मई 2022 की शाम 5:00 बजे तक तय पते पर पहुंच जाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency