भोजपुरी एक्टर यश ने शेयर किया हनीमून का ऐसा वीडियो,जिसे देख गुस्से से लाल हुई नई नवेली दुल्हनिया

भोजपुरी सिनेम के एक्टर यश ने हाल ने हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा संग सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही है। निधि और यश की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं। वहीं दोनों को को सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार्स ने जमकर बधाई दी थी। शादी के बाद अब निधि और यश अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ही लगातार अपनी खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी बीच यश ने पत्नी के साथ हनीमून का एक एसेा वीडियो शेयर कर दिया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। न्यूली वेड कपल के ये हनीमून वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करने पर उनकी पत्नी निधि ने नाराजगी जाहिर की है।

भोजपुरी एक्टर यश कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी संग अपने हनीमून का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यश एक फनी रील बताने है जो की उनकी पत्नी पर होता है। वह कहते हैं, ‘अकेला थोड़ी हूं मुश्किले हैं मेरे साथ’। इसके बाद यश अपना कैमरे पत्नी निधि की तरफ मोड़ते हैं। हलांकि उस वक्त उनकी पत्नी कुछ समझ नहीं पाती हैं। इसी वीडियो पर निधि ने गुस्से वाले इमोजी कमेंट सेक्शन में बनाए हैं। यहां देखें वीडियो…

यही नहीं इस वीडियो के अलावा ​निधि झा और यश ने अपने हनीमून की कई और तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। उनके हर पोस्ट को फैंस काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि ​निधि और यश इन दिनों मालदीप में हनीमून मना रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निधि से यश की ये दूसरी शादी है। निधि से पहले उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से पहली शादी की थी। अंजना से यश को एक बेटी है। वहीं अंजना से तलाक के बाद यश ने करीब तीन सालों तक एक्ट्रेस निधि झा को डेट किया था और कुछ महीनों पहले ही उन्होंने सगाई की थी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency