अभिनेत्री और थंगाबली एक्टर निकितन धीर ने अपने घर नन्हें मेहमान का किया स्वागत….

छोटी सरदारनी और पुनर्विवाह जैसे शोज से घर-घर में लोकप्रिय हुईं टीवी की बहू और अभिनेत्री कृतिका सेंगर मां बन चुकी हैं। कृतिका सेंगर और निकितन धीर ने अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत आज यानी कि 12 मई 2022 को किया। परिवार में नन्हें मेहमान के आने के बाद खुशी का माहौल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृतिका सेंगर ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है, हालांकि कपल ने अब तक इससे जुड़ी कोई भी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। लेकिन जबसे कृतिका सेंगर के मां बनने की खबर उनके फैंस को मिली है तब से वह कपल को खूब बधाई दे रहे हैं।

फैन्स बरसा रहे हैं कृतिका सेंगर पर जमकर प्यार

कृतिका सेंगर के मां बनने की जानकारी देते हुए सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। यह कृतिका सेंगर की प्रेग्नेंसी के समय की तस्वीर है। इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सभी कृतिका और निकितन धीर के चाहने वालों, आज सुबह ही कपल ने अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत किया है’। उनके इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करते हुए कपल को बधाई दे रहे हैं और कपल की जिंदगी में आए नन्हें मेहमान का तहे दिल से स्वागत कर रहे हैं।

कृतिका सेंगर ने बीते साल नवंबर में शेयर की थी गुड न्यूज

एक्ट्रेस कृतिका सेंगर और थंगाबली बनकर घर-घर में फेमस हुए अभिनेता निकितन धीर ने बीते साल नवंबर में एक तस्वीर पोस्ट करके माता-पिता बनने की घोषणा की थी। अपने मां बनने की खुशी को फैंस के साथ शेयर करते हुए कृतिका सेंगर ने लिखा था, ‘निकितन धीर आज खुशी के सातवें आसमान पर हैं। वह पिता बनने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं और मैं खुद को भाग्यशाली और धन्य मानती हूं कि मैं जल्द ही मां बनूंगी। आपको बता दें कि कृतिका सेंगर और निकितन धीर ने शादी के सात साल बाद अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत किया है।

निकितन के पिता पंकज धीर ने करवाई थी दोनों की मुलाकात

कृतिका सेंगर और निकितन धीर दोनों ही पेशे से कलाकार हैं। कृतिका सेंगर ने निकितन धीर के पिता पंकज धीर एक शूटिंग के दौरान मिले थे और वहीं पर पंकज धीर कृतिका सेंगर के व्यवहार से इतने ज्यादा इम्प्रेस हुए कि उन्होंने बेटे निकितन धीर से कृतिका सेंगर की मुलाकात हुई और उसके बाद कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने धूमधाम से साल 2014 में 3 नवंबर को शादी की थी। अब शादी के कई सालों बाद दोनों माता-पिता और पंकज धीर दादा बन चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency