महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पहुंचे वाराणसी, बाबा दरबार में पूजन अर्चन के साथ ही गंगा आरती में भी ले सकते हैं हिस्‍सा

महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस बुधवार की रात दस बजे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे। इस दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह व पिंडरा विधायक डाक्टर अवधेश सिंह के नेतृत्व में भाजपाजनों ने स्वागत किया। पार्टी की ओर से जारी सूचना के अनुसार देवेंद्र फड़नवीस जंगमबाड़ी मठ में आयोजित वीर शैव सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वह बाबा दरबार में जाएंगे और पूजन अर्चन के साथ ही गंगा आरती में भी हिस्‍सा ले सकते हैं। वहीं उनके वाराणसी आगमन को देखते हुए पार्टी के स्‍तर पर भी कुछ पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और उनका काशी में स्‍वागत किया है। 

jagran

महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने गुरुवार को वाराणसी में बाबा विश्‍वनाथ दरबार सहित दुर्गा माता मंदिर में पूजन-दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह और अवधेश सिंह भी मौजूद रहे।

jagran

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस बुधवार रात बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां परिसर में ही पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्‍वागत किया। इस दौरान पार्टी नेताओं के स्‍वागत से वह अभिभूत नजर आए और उन्‍होंने अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया पर भी स्‍वागत की तस्‍वीरें साझा कर काशी दौरे की जानकारी दी। उन्‍होंने श्री जगद्गुरु डॉ. चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी जी के 75वें जन्म वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए अपने वाराणसी पहुंचने की जानकारी दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार देवेंद्र फड़नवीस की यह निजी यात्रा है जिसमें वह धार्मिक आयोजनों में हिस्‍सा ले रहे हैं।

jagran

गुरुवार की सुबह देवेंद्र फड़नवीस से पार्टी के पदाधिकारियों ने भी भेंट की और काशी में हुए विकास कार्यों और पीएम के शहर के विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों से भी उनको अवगत कराया। पार्टी की ओर से इस बाबत सूचना दी गई है कि वह पार्टी के किसी प्रयोजन में नहीं बल्कि निजी और धार्मिक यात्रा पर वाराणसी पहुंचे हैं। इस दौरान वह  जंगमबाड़ी मठ में आयोजित वीर शैव सम्मेलन में शामिल होंगे और इसके अतिरिक्‍त बाबा दरबार जाकर दर्शन पूजन भी करेंगे। जबकि अन्‍य धार्मिक महत्‍व के स्‍थलों पर भी वह जा सकते हैं। इस दौरान उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency