यूपी के प्रतापगढ़ में नशेड़ी दूल्‍हे समेत बरातियों को भी बनाया बंधक, पढ़े पूरी खबर

 यूपी के प्रतापगढ़ जिले में उस समय हंगामा हो गया, जब पता चला कि दूल्‍हा तो नशेड़ी है। एक से होते हुए दूसरे कान तक पहुंची इस खबर के बाद हंसी-खुशी का माहौल तनावपूर्ण हो गया। फिर क्‍या था घराती यानी कन्‍या पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और दूल्‍ह को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं, कन्‍या ने भी जाने से इंकार कर दिया। बात पुलिस तक पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। घंटों वाद-प्रतिवाद के बाद पंचायत में अहम निर्णय लिया गया।

शादी की रस्‍म के समय दूल्‍हा अजीब हरकत करने लगा : प्रतापगढ़ में अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्‍यक्ति की बेटी की शादी थी। रात में फैजाबाद जनपद से बरात आई। बरातियों का जोर-शोर से स्वागत किया गया। अधिकांश बराती रात में ही लौट गए। दूल्हे के पिता, बहन, मामा के साथ कुछ नजदीकी रिश्तेदार ही वहां रुके रहे। रात में शादी की रस्म के दौरान दूल्हे की अजीबोगरीब हरकत देखकर कन्‍या के घरवालों को शक हुआ।

नशेड़ी दूल्‍हे के हाथ-पांव कांप रहे थे : घरातियों को पता चला कि दूल्हा नशेड़ी है। उसके हाथ-पैर कांप रहे थे। इस पर वे नाराज हो गए। दूल्हे की यह हरकत देख कन्‍या भी आक्रोशित हो गई और उसके साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद नाराज घरातियों ने बरातियों को बंधक बना लिया। कहा कि शादी में खर्च हुई पूरी रकम देने तक घरातियों को घर नहीं जाने दिया जाएगा। दोनों पक्षों के बीच मान-मनौवल होता रहा।

अंतू पुलिस की मौजूदगी में तीन लाख रुपये वापस करने पर सहमति बनी : मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। अंतू थाने के एसओ अर्जुन सिंह यादव सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत में दोनों पक्ष में तीन लाख पर मामला तय हुआ। इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोग रुपये की व्यवस्था करने लगे। हालांकि कई घंटे बाद तक पूरी रकम की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। दूल्हा पक्ष के लोग बाकी रकम को बाद में देने की बात कर ही रहे थे।

अचानक दूल्‍हे की बिगड़ी तबीयत, पहुंचा अस्‍पताल : इसी दौरान अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। उसके नाक और मुंह से खून निकलने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। इसके बाद वहां मौजूद अन्य बराती भी चले आए।

अंतू एसओ बोले- दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनी : इस संबंध में अंतू एसओ अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि दूल्‍हे को बंधक बनाने जैसी कोई बात नहीं थी। उसके नशेड़ी होने की बात सामने आई है। दोनों पक्ष में आपसी सहमति बन गई है। बराती अपने-अपने घर चले गए। दूल्हे की कुछ तबीयत खराब हो गई थी। उसको इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button
जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency मधुमेह के साथ वजन बढ़ाने के उपाय