अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने पहनी ऐसी ब्रालेट ड्रेस जिसकी कीमत सुन किसी के भी उड़ जाएंगे होश

अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भूलैया 2’ इन दिनो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वहीं, अब एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के प्रमोशन में जोरो- शोरो से लगी हुई हैं। प्रमोशन के दौरान कियारा एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रही हैं। इस बीच उन्होंने एक ऐसी ब्रालेट ड्रेस पहन ली जिसकी कीमत सुन किसी के भी होश उड़ जाए। रकम इतनी ज्यादा है कि इतने में एक ब्राइडल लहंगा खरीदा जा सकता है।

कियारा की ये ड्रेस कोऑर्ड सेट है। जिसमें हॉल्टर नेक वाली सीक्वेंस ब्रालेट और ब्लू फ्लोरल बैलबॉटम पैंट शामिल है। जिसके साथ ब्लू कलर का फ्लोर लेंग्थ श्रर्ग भी दिया गया है। इस थ्री पीस आउटफिट में कियारा बेहद ही हॉट लग रही हैं और अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस पूर सेट की कीमत 33,500 है। मेकअप की बात करें तो कियारा ने सिंपल मेकअप अप्लाई करते हुए न्यूड लिपस्टिक लगाया है। बालों को उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स के देते हुए खुला छोड़ दिया है। वहीं, कानों में ड्रेस से मैच करती हुई डैंगलिंग इयररिंग्स कैरी किया हुआ है। यहां देखें तस्वीरें,

कियारा की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का बात करें तो इस फिल्म में कियारा के साथ वरूण धवन की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्सन और वायकॉम 18 के बैनर तले किया जा रहा है। वहीं, राज मेहता ने फिल्म का निर्देशन किया है। ‘जुगजुग जियो’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसमें कियारा और वरूण के साथ नीतू कपूर, अनिल कपूर, मनीष पॉल, प्रजक्ता कोली भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म इस साल 24 जून को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘नाच पंजाबन’ रिलीज किया गया था।जो कि एक पेपी वेडिंग ट्रैक है।  

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency