World Bicycle Day 2022: साइकिल चलाने से स्वास्थ्य लाभ होने के साथ ही होगी पर्यावरण की भी सुरक्षा….

विश्व साइकिल दिवस 2022 आज है। इस अवसर पर प्रयागराज में शुक्रवार को साइकिल रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। नगर निगम की ओर से साइकिल रैली सुभाष चौराहा से निकाली गई। विभिन्न स्थानों से होते हुए रैनी आजाद पार्क के तीन नंबर गेट पर समाप्‍त हुई। वहां लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

स्‍वच्‍छता का दिया संदेश : साइकिल चलाने से स्वास्थ्य लाभ तो होगा ही, पर्यावरण की सुरक्षा भी बढ़ जाएगी। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। साइकिल रैली में शामिल लोग यही संदेश देते हुए साइकिल चलाने के महत्व को बताते हुए आगे बढ़ रहे थे। रैली के दौरान डूर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में सहयोग के लिए भी प्रेरित किया गया।

साइकिलिंग से बीपी, शुगर बीमारियों से बच सकते हैं : नगर निगम के पर्यावरण अभियंता उत्तम वर्मा ने बताया कि शुगर, बीपी की शिकायत लोगों में तेजी से बढ़ रही है। साइकिल चलाकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है और पर्यावरण का भी सुरक्षित किया जा सकता है। साइकिल रैली में शामिल लोगों ने सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर और आजाद पार्क के गेट नंबर दो पर लोगों को जागरूक किया। वहां से स्वच्छता का संदेश देते हुए गेट नंबर तीन पर पहुंची। यहीं पर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण सहित कई अहम बिंदुओं पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान उत्तम वर्मा, रवींद्र सिंह, जितेंद्र गांधी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency