बिल्हा क्षेत्र के देवकिरारी में चाट खाने के बाद 22 बच्चों व महिलाओं की तबीयत खराब, एक की मौत

बिल्हा क्षेत्र के देवकिरारी में रविवार को चाट खाकर एक के बाद एक 22 बच्चों व महिलाओं की तबीयत खराब हो गई। इससे हड़बड़ाए स्वजन बच्चों को लेकर बिल्हा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सोमवार को चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर सिम्स रेफर किया गया। यहां पहुंचने से पहले ही नौ साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया। उसकी बड़ी बहन को सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो बच्चों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बिल्हा क्षेत्र के देवकिरारी में रहने वाली त्रिवेणी कोसले ने बताया कि रविवार की शाम गांव में चाट गुपचुप बेचने वाला आया था।

गांव के बच्चों व महिलाओं ने उसके पास से खरीदाकर चाट और गुपचुप खाया। इसके बाद अपने घर आ गए। रात में एक एक कर बच्चों व महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक गांव में एक साथ बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर गांव वाले घबरा गए। उन्होंने डायल 112 और 108 में फोन लगाया। बीमार बच्चों को 112 और एंबुलेंस से बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

यहां पर भर्ती कर 22 बच्चों का उपचार किया जा रहा था। सोमवार को त्रिवेणी की बेटी मीनाक्षी कोसले(09) और साक्षी कोसले(11) की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें सिम्स रेफर कर दिया। इसके साथ ही दो और बच्चों को सिम्स रेफर किया गया। सिम्स पहुंचने पर डाक्टरों ने मीनाक्षी को मृत घोषित कर दिया। वहीं साक्षी को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उपचार के दौरान साक्षी की हालत स्थिर है। दो और बच्चों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मिनी ने जिद की तो खिलाया चाट

सिम्स में भर्ती साक्षी अपनी बहन की मौत के बाद से रो रही है। उसने रोते हुए बताया कि चाट वाले को देखते ही मिनी(मीनाक्षी) मचलने लगी। मिनी की जिद के कारण उसने मां से स्र्पये मांगकर उसे चाट खिलाया। इसके बाद दोनों बहन अपने घर आ गई। अपनी बहन की याद आते ही वह अपना दर्द भूलकर रोने लगती है।

मेरी गोद में थी बेटी

त्रिवेणी ने बताया कि रविवार को दिनभर उसकी दोनों बेटियां घर में ही थी। चाट वाले के आने पर उसने बच्चों को स्र्पये दिए। इसके बाद वह घर के काम में व्यस्त हो गई। रात तक दोनों बच्चों ने काई शिकायत नहीं की। देर रात से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सोमवार को दोनों बेटियों को सिम्स के लिए रेफर किया गया। छोटी बेटी ने उसकी गोद में ही दम तोड़ दिया।

घबराए हुए हैं स्वजन

रविवार की रात देवकिरारी के बच्चों और महिलाओं की तबीयत एक साथ बिगड़ गई। वहीं, सोमवार को एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद बिल्हा और निजी अस्पताल में भर्ती बच्चों के स्वजन घबराए हुए हैं। इसकी जानकारी के बाद गांव के लोग भी सिम्स पहुंचने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency