मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में भी गिर सकती है बिजली…

अगले कुछ दिनों में ही प्रदेश के लोगों को चिलचिलाती धूप व उमस से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने के लिए अब परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं। साथ ही द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में बन रहे सिस्टम के कारण शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अब अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

दिन की चिलचिलाती धूप व उमस के साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। रात का पारा बढ़ने की वजह से रात में गर्मी और ज्यादा बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार से मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश भर में सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दोपहर के समय तेज धूप भी निकली। रायपुर का न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी प्रकार अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी नवा रायपुर में 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हल्की वर्षा के आसार

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका मध्य उत्तर प्रदेश से पश्चिमी असम तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही दूसरा द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उत्तर आंध्र प्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

यह रहा तापमान

रायपुर 41.6 32.5

बिलासपुर 41.6 30.8

जगदलपुर 35.7 27.5

अंबिकापुर 40.0 28.6

पेन्ड्रा 41.0 27.2

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency