राहुल गांधी को ईडी का समन जारी होने के बाद प्रदर्शन कर रही कांग्रेस, सत्याग्रह पर भाजपा ने कसा तंज, संबित पात्रा ने कही ये बात

नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Case) में कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ईडी (ED) दफ्तर में पेश हुए। ईडी ने उन्हें समन जारी कर बुलाया था। राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए ईडी दफ्तर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय से ईडी के दफ्तर तक मार्च किया। उधर कांग्रेस ने देशव्यापी सत्याग्रह का एलान किया। देश में कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी को समन जारी किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर भाजपा ने बड़ा हमला किया है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। पात्रा ने सोमवार को कहा, ‘दुनिया देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचार भी ‘सत्याग्रह’ कर सकता है। महात्मा गांधी ने दुनिया को सच्चाई के लिए लड़ना सिखाया जबकि कांग्रेस ने दुनिया को भ्रष्टाचार का जश्न मनाने और उसके लिए लड़ने की शिक्षा दी। गांधी परिवार जमानत पर बाहर हैं और यह राजनीतिक मामला नहीं है।’

संबित ने आगे कहा कि राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड केस में बेल पर बाहर हैं और ये पूरा मामला कोर्ट में लंबित है। कोर्ट में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने गुहार लगाई थी कि इस मामले को हटा लिया जाए लेकिन कोर्ट ने नहीं सुनी और आज जो भी कार्रवाई हो रही है वो संवैधानिक कार्रवाई है।

केंद्र सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस

कांग्रेस नेता लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रहे हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कि कहा ये पूरी तरह से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी पर कौन सा आरोप लगा है? आरोप भी राजनीति से ग्रसित है। पूरे देश में ED के छापे पड़ रहे हैं। ऐसा कब तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency