स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है हरा सेब, रोज सुबह करें सेवन

सेब खाना तो सभी को पसंद होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि मीठे सेब काफी स्वादिष्ट होते हैं। वैसे सेब केवल खाने में ही नहीं, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होते है। जी हाँ और आप जानते ही होंगे सेब खाने के बारे में डॉक्टर्स भी कहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेब का सेवन दिल की सेहत और पाचन की सेहत ठीक रखने जैसे अन्य बहुत से स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। केवल इतना ही नहीं बल्कि हरे सेब स्किन, बालों के लिए भी काफी लाभदायक होते हैं। आज हम आपको बताएंगे हरे सेब को खाने के फायदे।


हरा सेब खाने के स्वास्थ्य लाभ-

– यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और दिल की सेहत में भी सुधार देखने को मिलता है।

– हरे सेब का रोजाना सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज़ होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

– हर सेब में पेक्टिन नाम का तत्व होता है, जो एक प्रो-बायोटिक का काम करता है और पेट और पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को सही रखने में मदद करता है।

– हरे सेब में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।

– हरे सेब में एंटीआक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और एजिंग के लक्षणों से भी राहत दिलाते हैं, इसलिए यह स्किन के लिए काफी लाभदायक है।

– हरा सेब खाने से बालों की सेहत में भी सुधार होता है।

– हर दिन एक व्यक्ति 4 से 5 मीडियम साइज का हरा सेब खा सकता है इसे बड़े लाभ होते हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency