बाइक से मां और बेटी और जबरन उतार कर कार में किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मामले में गिरफ्तार आरोपी देवबंद में एक शादी समारोह में आए थे। इसके बाद ये सभी रुड़की पहुंच गए और यहां बस अड्डे के पास एक बार में बैठकर शराब पी। लौटते समय इन्होंने आरोपी महक सिंह की बाइक से मां और बेटी और जबरन उतार कर कार में डाला और दरिंदगी को अंजाम दिया। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि, आरोपी सोनू तेजियान निवासी साल्हापुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर के परिवार में शादी समारोह की दावत में आए थे।

कलियर मेटाडोर अड्डे के पास शराब के ठेके से बीयर खरीदी। ठेके पर भी सैल्समैन से आरोपियों की कहासुनी हुई थी। नशे में कार में बैठकर सभी सोलानी पार्क की ओर चल दिए। वहां उन्होंने महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमलीखेड़ा थाना कलियर की बाइक पर महिला और बच्ची को जबरन कार में डालकर ले गए और सुनसान जगह पर कार को रोका। जहां कार में बच्ची से और मां के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया गया।

चार आरोपी मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और एक कलियर का

मां और बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों में से दो मुजफ्फरनगर, दो सहारनपुर और एक हरिद्वार जिले का है। एक आरोपी सहारनपुर क्षेत्र में एक किसान यूनियन का पदाधिकारी है। पुलिस ने छह दिन के अंदर मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे कर दिया है। डीआईजी, एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि, पुलिस पूछताछ में आरोपी महक सिंह ने बताया कि वहां पर एक सफेद रंग की ऑल्टो कार आयी। उसमें किसी संगठन का झंडा लगा हुआ था। कार में चार लोग बैठे थे। उन्होंने महिला और बच्ची को जबरन कार में बैठा लिया। कोर कॉलेज से मंगलौर की तरफ ले जाते हुए खेत में महिला के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची से कार में किया दुष्कर्म

बच्ची के साथ कार में दुष्कर्म किया गया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर पीड़िता किसी तरह वहां पहुंची तो एक आरोपी बच्ची का मुंह दबाए हुए था। उसके बाद कार सवार वहां से फरार हो गए। जांच में पता चला कि कार राजीव उर्फ विक्की तोमर पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम बेलड़ा, थाना भोपा मुजफ्फरनगर की है। पुलिस ने मुखबिर और सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार को बरामद कर आरोपी विक्की तोमर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के साथ सुबोध पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी गांव बेलड़ा थाना भोपा मुजफ्फरनगर, सोनू तेजियान पुत्र यशपाल सिंह और जगदीश पुत्र स्व. फूल सिंह दोनों निवासी साल्हापुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर भी थे। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। विक्की तोमर सहारनपुर क्षेत्र में एक किसान संगठन का पदाधिकारी बताया गया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency