राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला वोट

नई दिल्ली: भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव आज यानी सोमवार को होने जा रहा है। आपको बता दें कि देश के 4 हजार से ज्यादा सांसद और विधायक सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएंगे। ऐसे में एक तरफ जहां NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मैदान में हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। ऐसे में आज यानी सोमवार से संसद का मानसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है।

आपको बता दें कि आज सत्र के दौरान जमकर हंगामे के आसार हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के विधायक राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए निकल चुके हैं। आज यानी सोमवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो चुका है और यह शाम 5 बजे तक जारी रहने वाला है। वहीं दूसरी तरफ दार्जिलिंग से भाजपा विधायक नीरज तमांग जिंबा ने कहा, ‘यह केवल औपचारिकता है। वह पहले ही जीत चुकी हैं। आंकड़े कहते हैं कि द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। यह खुशी का मौका है। हर जगह से समर्थन मिल रहा है। यह ऐतिहासिक है।’ आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान का दौर शुरू हो चुका है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अपना वोट दे दिया है।

इसी के साथ राष्ट्रपति चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वोट डाल दिया है। वहीं उनके अलावा राज्यों में भी प्रक्रिया शुरू हो गई है और गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल वोट देने पहुंचे हैं। आज शाम 5 बजे तक जारी रहने वाले मतदान के बीच विजयी द्रौपदी मुर्मू को माना जा रहा है हालाँकि फैसला आना अभी बाकि है!

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency