फिर वाराणसी के डीएम बने कौशल राज शर्मा, 24 घंटे के अन्‍दर बदला फैसला

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादलों  में 2006 बैच के आईएएस अधिकारी और वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को प्रयागराज का कमिश्नर नियुक्त किया गया था।

उनकी जगह एस.राजलिंगम वाराणसी के नए जिलाधिकारी बनाए गए थे, लेकिन योगी आदित्यानाथ सरकार ने देर रात फैसला लिया कि कौशल राज शर्मा अभी वाराणसी के जिलाधिकारी (Varanasi DM) बने रहेंगे। 

शासन ने क‍िए ये बड़े फेरबदल

  • शासन ने 3 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। वहीं गुरुवार देर रात किए गए तबादलों में से 2 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर निरस्त कर दिए हैं।
  • वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा का आयुक्त प्रयागराज मंडल के पद पर किया गया तबादला रद कर दिया गया है। वह वाराणसी के डीएम बने रहेंगे।
  • वाराणसी के डीएम के पद पर स्थानांतरित किए गए एस राजलिंगम का तबादला भी निरस्त कर दिया गया है। वह डीएम कुशीनगर बने रहेंगे।
  • आयुक्त आजमगढ़ मंडल विजय विश्वास पंत को अब आयुक्त प्रयागराज मंडल बनाया गया है।
  • निदेशक उद्योग मनीष चौहान उनके स्थान पर आयुक्त आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • रवींद्र कुमार-प्रथम जो डीएम उन्नाव से डीएम कुशीनगर बनाए गए थे, उन्हें अब विशेष सचिव खाद्य एवं रसद के पद पर तैनाती दी गई है।

पीएम मोदी कर चुके हैं कौशल राज शर्मा को सम्‍मान‍ित

  • पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 57वें जिलाधिकारी के रूप में कौशलराज शर्मा ने नवंबर 2019 में को कार्यभार ग्रहण किया था। बता दें क‍ि पीएम मोदी कौशल राज शर्मा को सम्‍मान‍ित भी कर चुके हैं।
  • यूपी की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने शुक्रवार रात को 13 आइएएस (IAS) और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।
  • इन तबादलों में विशेष सचिव, मंडलायुक्त, डीएम, नगर मजिस्ट्रेट और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। 
  • कौशल राज शर्मा को बनाया गया था प्रयागराज का मंडलायुक्त
  • तबादलों में वरिष्ठ आइएएस अधिकारी संजय कुमार को सचिव, वित्त विभाग से हटाकर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है।
  • राजेंद्र प्रताप सिंह को प्रबंध निदेशक राज्य सड़क परिवहन निगम से चित्रकूट और बांदा का मंडलायुक्त बनाया गया। इसके अलावा वाराणसी, कुशीनगर, उन्नाव, फतेहपुर और बलरामपुर के डीएम बदले गए।
  • वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ((Kaushal raj Sharma)) को प्रयागराज का मंडलायुक्त न‍ियुक्‍त क‍िया गया था।

एस. राजलिंगम को बनाया गया था वाराणसी का डीएम

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency