उत्‍तराखंड: महेंद्र भट्ट बनाए गए नए प्रदेश अध्‍यक्ष

उत्‍तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव किया गया है। आज शनिवार को भाजपा (BJP)ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने इसकी पुष्‍टी की है। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा निकट भविष्य में संगठन में बदलाव किया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया है

पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन को दी वरियता

भाजपा के सामने लक्ष्य वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का है। पार्टी लगातार तीसरी बार पांचों सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति पर चल रही है। इसके लिए पार्टी सरकार और संगठन के माध्यम से क्षेत्रीय आधार पर संतुलन को वरियता दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से हैं, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पार्टी ने गढ़वाल के महेंद्र भट्ट को सौंपी है।

कौन है महेंद्र भट्ट

  • 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सह सचिव रहे।
  • एबीवीपी में विभाग संगठन मंत्री टिहरी विभाग-1994 से 1998 तक ।
  • भाजयुमो के प्रदेश सचिव 1998 से 2000 तक।
  • भाजयुमो प्रदेश महासचिव 2000 से 2002 तक।
  • भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष 2002 से 2004 तक।
  • भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व हिमाचल प्रदेश प्रभारी, भाजपा प्रदेश सचिव 2007-2020, भाजपा
  • गढ़वाल संयोजक 2012-2014 और भाजपा प्रदेश सचिव- 2015-2020 रहे।
  • 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग में विधायक रहे।
  • वर्ष 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा में भाजपा से विधायक के उम्मीदवार थे और हारे।
  •  वर्ष 2017 में बदरीनाथ विधानसभा से विधायक बने।
  • 2022 में बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव हारे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency